फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Manisha murder case: Shops were closed and a sit-in was held at Badhra Chowk

मनीषा हत्याकांड : दुकानें बंद रखकर बाढ़ड़ा चौक पर दिया धरना

Sun, 17 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 17 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Manisha murder case: Shops were closed and a sit-in was held at Badhra Chowk
बाढड़ा कस्बे में मनीषा हत्याकांड के विरोध में बंद बाजार की दुकानें। 
बाढड़ा। जिला के बाढड़ा कस्बे के लोगों में मनीषा प्रकरण को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कस्बे के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर मुख्य चौक पर धरना दिया। व्यापारियों ने कहा कि आज दुकान से ज्यादा जरूरी बेटी को इंसाफ दिलाना है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
विज्ञापन

धरनास्थल पर पर मौजूद सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने घोषणा की कि शनिवार शाम को बाढड़ा चौक से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि मनीषा के साथ हुआ अन्याय पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में महिला और युवा भी हुए शामिल : मनीषा हत्या प्रकरण को लेकर शनिवार को बाढड़ा कस्बे में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में युवा, महिला और व्यापारी भी शामिल हुए। व्यापार मंडल प्रधान सुंदरपाल ने कहा कि समाज की बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान मनीषा को न्याय दो के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed