फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   manhole disturb

Charkhi Dadri News: मिट्टी खिसकने से धंसा सीवर मैनहोल, हादसों का अंदेशा

Mon, 09 Jun 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
manhole disturb
सीवर मैनहोल धंसने के कारण वार्ड-18 में उखड़ी गली की टाइलें। स्रोत: वार्डवासी
फोटो 29
विज्ञापन

सीवर मैनहोल धंसने के कारण वार्ड-18 में उखड़ी गली की टाइलें। स्रोत : वार्डवासी
- शहर के वार्ड-18 के लोगों का आरोप : एक सप्ताह पहले एसडीओ को अवगत कराने के बाद भी समस्या का नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। वार्ड-18 में मिट्टी खिसकने के कारण एक सीवर मैनहोल धंस गया है। वहीं, लंबा समय बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को हादसा का डर सता रहा है। वहीं, वार्डवासियों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले दादरी एसडीओ को वे शिकायत सौंप चुके हैं, लेकिन, नतीजा सिफर है।
वार्डवासियों का कहना है कि विभाग की लापरवाही राहगीरों और वार्डवासियों पर भारी पड़ रही है। जहां सीवर मैनहोल धंसा है, वहां एक निजी स्कूल व अस्पताल भी है। प्रतिदिन काफी संख्या में लोग वहां से गुजरते हैं। अगर जल्द विभाग ने इसकी सुध नहीं ली तो यहां कोई भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

पूर्व मैनेजर राजपाल सांगवान, फूल कुमार, राजेंद्र, मनफूल, रणबीर, रमेश, बबलू ने बताया कि उनके वार्ड में न्यू ईरा स्कूल के निकट गली में यह समस्या पिछले काफी दिनों से बनी हुई है। इस परेशानी को लेकर वे बीते 3 जून को एसडीओ से मिल चुके हैं। उस दौरान उन्हें लिखित शिकायत सौंपी गई थी, लेकिन, इस पर संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कड़े कदम उठाने के लिए विवश होंगे। वहीं, एक्सईएन सोहनलाल का कहना है कि अगर ऐसी समस्या है तो जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed