फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mandi: Notice to DFSC on slow lifting, farmers got tokens in 30 minutes instead of 8 hours

मंडी : धीमे उठान पर डीएफएससी को नोटिस, 8 घंटे के बजाय 30 मिनट में किसानों को मिला टोकन

Sun, 07 Apr 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mandi: Notice to DFSC on slow lifting, farmers got tokens in 30 minutes instead of 8 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। सरसों खरीद की खामियों को दूर करवाने के लिए शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी डीसी मनदीप कौर दादरी अनाज मंडी में तीन घंटे तक डेरा डाले रहीं। डीसी की मौजूदगी का असर साफ तौर पर नजर आया। वीरवार तक किसानों का आठ घंटे में गेटपास काट रहा था जबकि शनिवार को गेटपास के लिए किसी किसान को 30 मिनट से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। वहीं, धीमे उठान और श्रमिकों की कमी पर डीसी ने डीएफएससी को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर जवाब मांगा है।
डीसी मनदीप कौर ने शुक्रवार को मंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सुबह 7 के बजाय 5 बजे गेटपास काटने की शुरुआत करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को सुबह 5 बजे गेटपास कटने शुरू हो गए। इसका फायदा ये हुआ कि मंडी के बाहर तक लगने वाली ट्रैक्टरों की लंबी कतार शनिवार को नहीं लगी। हकीकत जानने के लिए डीसी मनदीप कौर सुबह 11 बजे मंडी का फिर से निरीक्षण करने पहुंच गईं।
विज्ञापन

उन्होंने टोकन काउंटर समेत मंडी परिसर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डीसी ने किसानों से बातचीत कर किसानों की समस्याएं जानीं और कुछ किसानों की सम्सयाओं का अधिकारियों की मार्फत समाधान करवा दिया। डीसी ने स्पष्ट कहा कि फसल किसानों की 6 माह की मेहनत है और भुगतान में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी ने बताया कि शनिवार तक 2.80 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है, जिसमें से 1.80 लाख क्विंटल की खरीद हो चुकी है। व
विज्ञापन
विज्ञापन



कैबिन में नहीं थी सफाई, भड़कीं डीसी
डीसी ने गेटपास काटने के लिए बनाए गए कैबिन का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई न होने पर डीसी भड़क गईं। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि क्या घर पर भी ऐसे ही रहते हो। इस पर कर्मचारियों ने भविष्य में यहां सफाई रखने की बात कही।

किसान से बोलीं- सरसों बेचकर मोबाइल ले आना
डीसी मनदीप कौर ने किसानों से बातचीत की। इसी दौरान उनकी नजर एक किसान पर पड़ गई। उक्त किसान पुराना कीपेड मोबाइल लिए हुआ था। डीसी ने उक्त किसान से कहा कि सरसों बेचकर आप नया मोबाइल ले आना।

30 हजार बैग का प्रतिदिन होगा उठान
डीसी मनदीप कौर ने ट्रांसपोर्टर से भी बातचीत की और प्रतिदिन 30 हजार बैग का उठान करने के निर्देश दिए। ट्रांसपोर्टर ने कहा कि 33 गाड़ियां सरसों को दादरी मंडी से मातनहेल गोदाम तक पहुंचा रही हैं, लेकिन वहां गाड़ी खाली होने में काफी समय लग रहा है।


जनस्वास्थ्य विभाग को दिए टैंकर भेजने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को पानी की व्यवस्था सही नहीं लगी। इस पर उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन 8 से 10 टैंकर मंडी में भेजने के निर्देश दिए, ताकि किसानों, आढ़तियों व श्रमिकों को पानी की दिक्कत न हो।


किसान बोले- व्यवस्था में सुधार से मिली राहत
- पोर्टल पर मेरा डाटा मिसमैच था और इसके चलते पिछले चार दिनों से मंडी के चक्कर लगा रहा था। शनिवार को डीसी के सामने अपनी परेशानी रखी। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों के जरिये समस्या का चंद मिनटों में ही समाधान करवा दिया। - प्रवेश शर्मा, चरखी


पिछले साल गेटपास कटवाने में काफी दिक्कतें आई थीं, जबकि घंटों इंतजार भी करना पड़ा था। शनिवार को महज 20 मिनट के अंदर ही गेटपास कट गया और बिना किसी परेशानी के अपनी पैदावार बेच दी। व्यवस्था में सुधार से राहत मिली। - संदीप फौगाट, दादरी



शनिवार को गेटपास कटवाने के लिए किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। खरीद और उठान में तेजी लाने के साथ भुगतान भी समय पर करने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल संबंधी मंडी में जो समस्या थी, उसका समाधान करवा दिया गया है। - मनदीप कौर,डीसी, चरखी दादरी



उपायुक्त के निरीक्षण से किसानों व आढ़तियों की कई समस्याओं का समाधान हुआ है। उनके निरीक्षण के बाद खरीद प्रक्रिया बेहतर हुई है और आढ़ती एसोसिएशन उनकी ओर से उठाए गए कदम व जारी किए गए निर्देशों से संतुष्ट है। - रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, दादरी अनाज मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed