{"_id":"6af614dc1c6786615105563a","slug":"man-of-nepali-origin-who-had-come-to-visit-his-brother-for-diwali-found-dead-in-a-pond-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-162881-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिवाली पर भाई से मिलने आया नेपाली मूल का व्यक्ति, तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिवाली पर भाई से मिलने आया नेपाली मूल का व्यक्ति, तालाब में मिला शव
Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अचीना गांव में वीरवार सुबह तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 63 वर्षीय लोकराज गौतम निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच साल से गोठड़ा गांव में एक किराना स्टोर पर काम करता था। दिवाली के अवसर पर वह अपने भाई से मिलने के लिए अचीना गांव आया हुआ था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।
वीरवार सुबह तालाब में शव मिलने की सूचना मिलने पर अचीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक के बेटे केशव के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मामले की जांच अचीना चौकी में तैनात एचसी बदलूराम कर रहे हैं। फिलहाल व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।