{"_id":"6612e0d8df40bb2b2c0dcb95","slug":"man-hanged-himself-under-suspicious-circumstances-case-registered-against-wife-and-in-laws-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116010-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने लगाया फंदा, पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने लगाया फंदा, पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज
Sun, 07 Apr 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। चंदेनी गांव निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार रात घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने पुत्रवधु व बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में चंदेनी निवासी संतोष देवी ने बताया कि उसका बेटा विकास (36) का पत्नी के साथ कई सालों से मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते विकास मानसिक रूप से परेशान था। संतोष ने बताया कि शनिवार शाम वह किसी काम से बाहर गई थी, जबकि घर पर विकास अकेला था।
रविवार सुबह जब वह घर लौटी तो विकास का कमरे में पंखे पर लगे फंदे से लटकता मिला। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
वर्जन:
मृतक विकास की मां की शिकायत पर पत्नी व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हवाकौर, एसएचओ, झोझूकलां थाना