फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Man dies due to deteriorating bike balance while trying to save dog

कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Man dies due to deteriorating bike balance while trying to save dog
बाढड़ा। बाढड़ा -मांढी केहर रोड पर मंगलवार देर शाम कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके बेटे को मामूली चोटें लगीं। पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मांढी केहर निवासी पवन (45) बाढड़ा टेलर शॉप चलाता था। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वो अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। बाढड़ा से निकलते ही उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया और उसे बचाने के प्रयास में पवन बाइक का संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरने से पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पवन के शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed