फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Man dies after falling into canal in Dhani Phogat

Charkhi Dadri News: ढाणी फोगाट में नहर में गिरने से व्यक्ति की मौत

Tue, 25 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Man dies after falling into canal in Dhani Phogat
चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव ढाणी फोगाट में खेत में सिंचाई करने आए व्यक्ति की पैर फिसलने के कारण नहर में गिरने से मौत हो गई। सोमवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ढाणी फोगाट निवासी करीब 50 वर्षीय सुंदर सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद खेतीबाड़ी करता था। रविवार रात को वह खेत में सरसों की फसल की सिंचाई करने के लिए आया था। सुबह तक भी घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजन उसे संभालने के लिए खेत में आए। यहां पर परिजनों ने देखा तो सुंदर बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी में गिरा हुआ था। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वे रात के समय नहर में पानी देखने के लिए आए थे और उसी दौरान पैर फिसलने से वे नहर में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। दादरी सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed