फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Man dies after falling from moving vehicle

Charkhi Dadri News: चलते वाहन से सड़क पर गिरने से शख्स की मौत

Thu, 02 Mar 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 02 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Man dies after falling from moving vehicle
पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में कागजी कार्रवाई करती पुलिस।
चरखी दादरी। बिरोहड़- कालियावास के बीच पिकअप का संतुलन बिगड़ने से इसमें सवार एक व्यक्ति की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरोहड़ निवासी मनोज कुुमार के रूप हुई। मृतक के भाई जयभगवान ने पुलिस को दिए बयान में पिकअप चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जयभगवान ने बताया कि मनोज (37) की घर पर बिजली की दुकान थी। बुधवार शाम साढ़े चार बजे वह दादरी से एक पिकअप में बिजली का सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वे बिरोहड़- कालियावास के बीच पहुंचे तो चालक ने लापरवाही से अचानक गाड़ी मोड़ दी। इससे सामान के साथ पीछे बैठा मनोज सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उपचार के लिए उसे तुरंत दादरी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मातनहेल चौकी पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। वीरवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई के बयान पर आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, मातनहेल चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed