फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Man Commmited Sucide in Charkhi Dadri due to unnone reastions

लघु सचिवालय में व्यक्ति ने सीढ़ियों की ग्रिल से लगाया फंदा, मौत

Fri, 13 Dec 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Man Commmited Sucide in Charkhi Dadri due to unnone reastions
सिविल अस्पताल में कागज कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
एक व्यक्ति ने रहस्यमय परिस्थितियों में शहर के लघु सचिवालय की सीढ़ियों में लगी ग्रिल सेे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। रोहतक से सीन ऑफ क्राइम टीम ने शव का निरीक्षण किया। शहर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत होने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे शहर के लघु सचिवालय में बनी सीढ़ियों में लगे लोहे की ग्रिल से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर गांव मंदोली निवासी जोगेंद्र (55) पुत्र दरियाव सिंह ने आत्महत्या कर ली। बारिश का मौसम होने की वजह से शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में लोगों का आवागमन कम रहा। यही कारण था कि उसके यह कदम उठाते वक्त कोई व्यक्ति उसे देख नहीं पाया।
विज्ञापन

गांव मंदोली निवासी मृतक जोगेंद्र के भाई रघुबीर सिंह ने बताया कि जोगेंद्र सिंह वीरवार को अपने मामा के यहां गांव दगड़ोली गया था। शुक्रवार सुबह वह अपने मामा को यह कहकर वहां से चला था कि वह गांव कांहड़ा में अपनी बहन के पास जाएगा। लेकिन न तो वह अपने गांव मंदोली पहुंचा और न ही गांव काहंड़ा ही गया। जोगेंद्र सीधे चरखी दादरी शहर आ गया और लघु सचिवालय में पहुुंच गया। इसके बाद लघु सचिवालय में सीढ़ियों पर लगे लोहे की ग्रिल से उसने रस्सी के फंद से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे संभाला और बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी वहां पहुंच गए। थोड़ी देर में डीएसपी शमशेर सिंह, एसएचओ बलबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार राजकुमार भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मृतक के भाई रघुबीर सिंह ने बताया कि उसका भाई जोगेंद्र वीरवार को गांव दगड़ोली अपने मामा के घर गया था। दगड़ोली से वह शुक्रवार सुबह चला। दगड़ोली से वह गांव कांहड़ा अपनी बहन के पास जाने की बात कह रहा था, लेकिन वह दादरी शहर पहुंच गया। रघुबीर सिंह ने बताया कि जोगेंद्र का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। उसे लघु सचिवालय में कोई प्रशासनिक व अन्य कार्य भी नहीं था। परिजन भी खुद इस घटना से हैरान है। उनकी किसी प्रकार से कोई रंजिश आदि भी नहीं थी। मृतक अविवाहित था और वह घर मेें ही कामकाज करता था।

सीन ऑफ क्राइम ने लिया जायजा
देर शाम रोहतक से पहुंची सीन ऑफ क्राइम टीम ने सिविल अस्पताल का दौरा कर शव आदि का निरीक्षण किया। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि यह टीम अपने स्तर पर जांच करेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक के भाई रघुबीर सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा। मृतक के पास किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट आदि भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed