फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Man and daughter-in-law beaten, case registered against four

Charkhi Dadri News: व्यक्ति और पुत्रवधू को पीटा, चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Man and daughter-in-law beaten, case registered against four
चरखी दादरी। ढाणी फौगाट निवासी महिला और उसके ससुर के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके परिवार के लोगों ने ही उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में महिला सोनिया ने बताया कि सुबह वो घर के बाहर कच्ची गली की सफाई कर रही थी। उसी दौरान उसका जेठ गोपाल उससे गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसका जेठ और ऊंची आवाज में गाली देने लगा। इसके बाद उसकी जेठानी सोनी व प्रियंका व पूनम भी वहां आ गई। उन्होंने आते ही सोनिया और उसके ससुर तुलसीराम से मारपीट की और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया और वहां से तुलसीराम को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed