फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Malls and shopping complexes are being built

Charkhi Dadri News: एमसी कॉलोनी में बनेगा मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सदन में एजेंडे पर लगी मुहर

Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Malls and shopping complexes are being built
चरखी दादरी में मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए एमसी कॉलोनी में चिह्नित जगह। 
चरखी दादरी। सिनेमा देखने के लिए दादरी वासियों को भिवानी और रोहतक की भाग-दौड़ से बचाने के लिए नगर परिषद अधिकारी शहर में मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना रहे हैं। जल्द ही इस प्रक्रिया पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले जमीन प्रयोग का उद्देश्य बदलवाने की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, एमसी कॉलोनी की जिस जमीन पर मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है, वह वर्षों पहले प्राइमरी पाठशाला के लिए आवंटित की गई थी। इस जमीन पर पाठशाला का निर्माण नहीं हो पाया। हर बार बारिश के मौसम में खाली जमीन पर जलभराव की समस्या बनती है। जमीन का सदुपयोग और लोगों को जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए वार्ड पार्षद अन्नु रानी ने इस जमीन का सदुपयोग करने का एजेंडा रख था। इस पर मंगलवार को आयोजित बैठक में मुहर लग गई।
विज्ञापन

अब जल्द ही नगर परिषद के अधिकारी जमीन का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसके बाद एस्टीमेट और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि शहर में मनोरंजन के साधन विकसित करने और नगर परिषद की आय बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई है। इसके परवान चढ़ने पर शहर के लोगों को लाभ मिलेगा जबकि दादरी नगर परिषद की आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही एमसी कॉलोनी में चिह्नित जगह की प्रकृति बदलवाने की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से शहरवासियों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे जबकि नगर परिषद की आय बढ़ेगी। सदन ने इस कार्ययोजना पर मुहर लगा दी है। -बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed