{"_id":"695192846e5f983d9a04b729","slug":"malkoshs-daughter-payal-selected-in-haryana-states-kho-kho-team-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-149421-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मालकोष की बेटी पायल का हरियाणा राज्य की खो-खो टीम में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मालकोष की बेटी पायल का हरियाणा राज्य की खो-खो टीम में हुआ चयन
Mon, 29 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी स्थित जनता पीजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा व गांव मालकोष की बेटी पायल ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की महिला टीम में स्थान पक्का किया है। भारतीय खो-खो महासंघ द्वारा 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक बेंगलुरू कर्नाटक में 44वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
हरियाणा खो-खो संघ के उपाध्यक्ष विजेश जांगड़ा ने बताया कि हरियाणा महिला टीम का चयन 26 दिसंबर को गांव समैन में 10 दिवसीय कोचिंग कैंप के दौरान किया गया। उन्होंने कहा कि पायल का चयन गांव और जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पायल ने कोचिंग कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
पायल के चयन पर एमेच्योर खो-खो संघ के पदाधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, संजय शास्त्री, डॉ. सीमा देवी, दिनेश पटवारी, परमिंदर कोच, दीपक जांगड़ा, परमजीत डीपीई, सुरेंद्र ठेकेदार ने पायल को शुभकामनाएं दीं व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।