फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Male skeleton found in canal in Charkhi Dadri, postmortem done in PGI

चरखी दादरी: नहर में मिला नर कंकाल, पीजीआई में कराया पोस्टमार्टम, 20-25 दिन पहले मौत का अंदेशा

Wed, 18 Jan 2023 04:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 04:35 PM IST
सार

कंकाल को बौंद कलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर से बाहर निकाला। 20 से 25 दिन पहले मौत होने का अंदेशा है। 

विज्ञापन
Male skeleton found in canal in Charkhi Dadri, postmortem done in PGI
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चरखी दादरी के बौंद में नहर में बुधवार दोपहर नर कंकाल मिला है। यह पुरुष का है और पुलिस ने दादरी से रेफर करवाने के बाद रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस को शिनाख्त संबंधी सुराग मिल सकता है।

विज्ञापन


बौंद कलां थाना एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली थी कि बौंद नहर में एक मानव कंकाल है। इस आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को नहर से बाहर निकाला। बलबीर सिंह ने बताया कि कंकाल पुरुष का है लेकिन शिनाख्त संबंधी कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जिस व्यक्ति का कंकाल है उसकी मौत 20 से 25 दिन पहले होने का अंदेशा है। उन्होंने बताया कि अगर 72 घंटे में शिनाख्त नहीं होती है तो फिर डीएनए टेस्ट के आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed