फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mairathan against norcotics

Charkhi Dadri News: नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए युवाओं ने लगाई दाैड़

Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
mairathan against norcotics
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शहर में मैराथन आयोजित की गई।
6 किलोमीटर की मैराथन में 55 युवाओं ने भाग लिया। एसपी अर्श वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।
जिला पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे अग्रसेन धर्मशाला चौक से मैराथन की शुरुआत की गई। एसपी अर्श वर्मा ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रवक्ता ने बताया कि दादरी नागरिक अस्पताल के सामने मैराथन का समापन किया गया। पुलिस विभाग की ओर से सराहनीय प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डीएसपी नरेंद्र सिह, शहर थाना प्रभारी एसआई विशाल, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार, सदर थाना प्रभारी एवं ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला समेत स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. जयंत व प्रवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed