फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Maintenance work on power lines for the festive season has begun.

Charkhi Dadri News: त्योहार सीजन के लिए बिजली लाइनों का रखरखाव कार्य शुरू

Mon, 05 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Maintenance work on power lines for the festive season has begun.
रेलवे रोड ​स्थित पावर सब स्टेशन। 
चरखी दादरी। बिजली निगम ने त्योहार सीजन को देखते हुए आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने का काम शुरू किया है। इसके लिए जिले में सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम जिले के सभी 179 फीडर और पावर सब स्टेशनों की आवश्यकतानुसार मरम्मत करवाएगा। उपकरणों और लाइनों की भी मरम्मत की जाएगी। निगम पहले पावर सब स्टेशनों में हॉट पॉइंट की मरम्मत करेगा ताकि आगे की आपूर्ति ठीक रहे। शहर में 15 फीडर के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शहर की बिजली खपत पौने तीन लाख यूनिट प्रतिदिन है। वहीं जिले की कुल बिजली खपत 8 करोड़ 60 लाख यूनिट है। त्योहार सीजन में यह आंकड़ा बढ़कर 8 करोड़ 90 लाख यूनिट तक पहुंच जाता है। जिले में कुल 1.70 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ता : शहर में चरखी और रेलवे रोड स्थित दो मुख्य पावर सब स्टेशन हैं। इनके माध्यम से शहर के 85 फीसदी भाग में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
रेलवे रोड सब स्टेशन से करीब 55 फीसदी क्षेत्र को बिजली मिलती है। शहर में करीब 20 हजार बिजली उपभोक्ता हैं जिन्हें 1300 बिजली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति होती है। रेलवे रोड पर 33 केवीए क्षमता का एक नया सब स्टेशन भी तैयार हो चुका है।
जरूरत के अनुसार केबल भी लगाई जाएंगी : निगम शहर और गांवों के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करेगा। पुराने जम्पर बदले जाएंगे और ट्रांसफार्मरों में तेल की मात्रा जांची जाएगी। खराबी कम करने के लिए जरूरत के अनुसार केबल भी लगाई जाएंगी।

शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की समय-सारणी है, पर खराबी की वजह से आपूर्ति प्रभावित रहती है। यह मरम्मत सर्दी के मौसम में उपभोक्ताओं की परेशानी कम करेगी। सर्दी में सुबह-शाम लोड बढ़ने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed