फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mahashivratri festival in Charkhi Dadri

आज की नारी अबला नहीं सबला : रोशनी शर्मा

Sat, 09 Mar 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 09 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri festival in Charkhi Dadri
चरखी दादरी। महाशिवरात्रि पर्व व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दादरी के सेवा केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व बीईओ रोशनी शर्मा शामिल हुई। रोशनी शर्मा ने कहा कि आज की नारी अबला नहीं बल्कि सबला है। आज किसी भी क्षेत्र में नारी पीछे नहीं है।
विज्ञापन

महिला दुर्गा व शीतला भी है। कुछ पहलुओं में नारी को और बेहतर बनना है। उसे आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनने की जरूरत है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा प्रभारी प्रेमलता ने कहा कि शिव परमात्मा देहधारी नहीं बल्कि निराकार शक्ति है वह सर्वशक्तिमान है प्रेम, दया व ज्ञान का सागर हैं। केवल शिव को याद करने से ही हमें शक्ति प्राप्त हो जाती है। शिवरात्रि के दिन कोई न कोई बुराई छोड़ने का व्रत लेना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल की भी उपस्थित रही। इस अवसर पर राजेश, रिंपी फौगाट, राजेश कुमार, महीप्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरिद्वार से गंगाजल लाकर शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

बौंदकलां। गांव सांवड़ में युवा भक्त मंडली ने महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से डाक कांवड़ लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। ओम नमः शिवाय का जप करते हुए गंगा जल अर्पित किया और पूजा की। इस दौरान संतरा, केला व साबुदाने की खीर के प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों को वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव भक्तों ने वीरवार सुबह 10 बजे हरिद्वार से डाक कांवड़ उठाई थी और शुक्रवार को महाशिवरात्रि के दिन बाबा मोदनाथ बालनाथ शिव मंदिर में सुबह 11ः15 बजे जलाभिषेक किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज 32 के प्रधान कृष्णचद, रवींद्र शर्मा, सीताराम, प्रेमप्रकाश, सत्यवीर शर्मा, दीपक शर्मा, अरूण शर्मा, सोना शर्मा, सतीश शर्मा, बजरंग शर्मा, आनंद शर्मा, सज्जन शर्मा डीपीई, शिव चरण शर्मा, गोपाल शर्मा आदि ने शिव पूजा की। इस अवसर पर भजन- कीर्तन भी किया गया। मंदिर में हर-हर महादेव एवं बम-बम भोले की गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed