फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mahapanchayat warned to the government for not withdrawing the status of municipality

नगर पालिका का दर्जा वापस न लेने पर सरकार को दी महापंचायत की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat warned to the government for not withdrawing the status of municipality
बाढड़ा। नगरपालिका का दर्जा रद्द करवाने की मांग को लेकर सोमवार को पांचवें दिन भी उपमंडल कार्यालय के सामने लोगों का धरना जारी रहा। धरना की अध्यक्षता पूर्व सरपंच इंद्र सिंह नांधा ने की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा ने कहा कि सरकार बाढड़ा व हंसावास के ग्रामीणों के साथ विश्वासघात कर रही है। इसे लेकर लोग मंत्री, विधायक व मुख्यमंत्री से भी कई बार मिल चुके हैं लेकिन बाढड़ा नगर पालिका का दर्जा खत्म नहीं किया जा रहा है। धरने के दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी ने कहा कि सरकार या तो जल्द ही नगर पालिका का दर्जा खत्म करे नहीं तो 18 सितंबर को कस्बे की अनाज मंडी में महापंचायत कर अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

धरने पर नंबरदार एसोसिएशन जिला प्रधान राजबीर, धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष बलवान आर्य, पूर्व चेयरमैन सुरेश मान, ओमप्रकाश, बलबीर नंबरदार, मुख्तार सिंह, दिलबाग, जुगतीराम, नरेश कादयान, कोच रविंद्र, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलजीत, प्रदीप, जितेंद्र डांडमा व जगवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed