फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mahapanchayat: Vegetable market and market will be closed on March 26, lawyers will suspend work

महापंचायत : सब्जी मंडी और बाजार 26 मार्च को रहेंगे बंद, वकील रखेंगे वर्क सस्पेंड

Tue, 23 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat: Vegetable market and market will be closed on March 26, lawyers will suspend work
महापंचायत में विचार रखते फौगाट खाप-19 प्रधान बलवंत नंबरदार। - फोटो : CharkhiDadri
26 मार्च को दादरी शहर के न तो बाजार खुलेंगे और न ही सब्जी मंडी। यह फैसला संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मार्च को भारत बंद को लेकर सोमवार को हुई महापंचायत में लिया गया। इस निर्णय का जिले की खापों, जनसंगठनों और व्यापार मंडल ने पूरा समर्थन किया है। अगले दो दिन बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर सभी दुकानों को कवर किया जाएगा और उस दौरान प्रत्येक दुकानदार से शुक्रवार को दुकान न खोलने की अपील की जाएगी। इसके अलावा जिले के अधिवक्ता भी वर्क सस्पेंड रखेंगे।
विज्ञापन

भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे बाबा स्वामी दयाल धाम पर फौगाट खाप-19 की अगुवाई में महापंचायत हुई। इसमें श्योराण, चिड़िया, सतगामा, फौगाट व अन्य खापों के पदाधिकारियों समेत विभिन्न व्यापार मंडल और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम खाप फौगाट प्रधान बलवंत नंबरदार ने 26 मार्च को सुबह छह से शाम छह बजे तक पूरा भारत बंद रखने के निर्णय को दादरी में सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

कितलाना टोल प्लाजा धरना संयोजक समिति सदस्य राजू मान ने कहा कि 26 को सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और ट्रेनें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि दो दिन शहर में अभियान चलाकर प्रत्येक दुकान को बंद करवाने की अपील की जाए। काठमंडी एसोसिएशन प्रधान राजकुमार जांगड़ा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अकेले किसान की नहीं, बल्कि मजदूर और व्यापारियों की लड़ाई भी लड़ रहा है। शहर का प्रत्येक व्यापारी और दुकानदार किसान आंदोलन के साथ है और 26 को पूरा बाजार बंद रखा जाएगा। महापंचायत में हरियाणा व्यापार मंडल जिला प्रधान बलराम गुप्ता, फौगाट खाप सचिव सुरेश फौगाट, किसान जनहित समिति से सुनील पहलवान, अन्नदाता किसान यूनियन से रामकुमार कादयान, आशा वर्कर प्रधान कमलेश भैरवी, राजकुमार हड़ौदी, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार उपप्रधान बोले- हम किसानों के साथ, अधिवक्ता रखेंगे पेन डाउन
बार एसोसिएशन उप-प्रधान अजय छिकारा भी महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत बंद बार एसोसिएशन पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन से जुड़ा प्रत्येक अधिवक्ता किसानों के साथ है और 26 मार्च को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पेन डाउन रखेंगे।
नहीं मंगवाएंगे सब्जी, मंडी रहेगी बंद
महापंचायत में सब्जी मंडी प्रदेश कार्यकारी प्रधान नितिन जांघू ने कहा कि मंडी का प्रत्येक आढ़ती किसान आंदोलन के समर्थन में है। 26 मार्च को मंडी में सब्जी का कोई ऑर्डर नहीं दिया जाएगा। मंडी बंद रखी जाएगी और कोई भी आढ़ती काम नहीं करेगा। मंडी प्रधान नंदलाल ठुकराल भी महापंचायत में मौजूद रहे।
सभी जनसंगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए 26 मार्च के भारत बंद की अपील को पूर्णतया समर्थन दिया है। शुक्रवार को शहर में एक भी दुकान नहीं खुलेगी। अगले दो दिन हम बाजारों में जाकर दुकानदारों से भी अपील करेंगे। व्यापार मंडल ने हमें बाजार बंद रखने का भरोसा दिया है।

बलवंत फौगाट, फौगाट खाप-19 प्रधान
शहर के सभी व्यापारी किसानों के साथ हैं। पहले भी भारत बंद में व्यापारियों ने पूर्णतया बाजार बंद रखा था और इस बार भी बाजार बंद रखा जाएगा। व्यापार मंडल संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है।
रविंद्र गुप्ता, कार्यकारी प्रधान, नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed