{"_id":"69519216b577c2a16c04f1f6","slug":"mahant-hanged-himself-in-the-camp-in-village-pandawan-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-149404-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गांव पांडवान में डेरे में महंत ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गांव पांडवान में डेरे में महंत ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 29 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव पांडवान स्थित रेढू नाथ डेरा में महंत ने शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से हिसार जिले के गांव कौथ कलां निवासी करीब 48 वर्षीय रामदया पिछले करीब दो-ढाई महीनों से गांव पांडवान स्थित डेरे में बतौर महंत रहते थे। शनिवार देर रात उन्होंने डेरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह ग्रामीण डेरे में पहुंचे तो उन्होंने शव को फंदे पर लटकते देखा। जिस पर ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर दादरी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी घटनास्थल पर जांच के लिए बुलाया गया। वहीं महंत के परिजन भी दादरी पहुंचे।
दादरी सदर थाना पुलिस में तैनात और जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रदीप ने बताया कि मृतक के भाई दलबीर के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।