{"_id":"669c4326e5c0031de20cc2a4","slug":"made-to-take-oath-to-stay-away-from-drugs-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120721-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
Sun, 21 Jul 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
कादमा में नशा मुक्त भारत का संदेश देने के लिए निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते डीएसपी
झोझूकलां। पुलिस विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान चलाया है। इसके तहत शनिवार को कादमा राजकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें तीन स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाकर रखने की शपथ दिलाई गई।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. रमेश कुमार और प्राचार्य हरिकिशन राणा के मार्गदर्शन में एसपी भारत भूषण ने भी विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में लोग शौक में नशा करते हैं, लेकिन बाद में इसके आदी हो जाते हैं जबकि नशा सेहत के साथ परिवार, समाज, गांव, प्रदेश, देश के लिए घातक है। सामूहिक प्रयास के जरिये इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को डीएसपी भारत भूषण ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर प्राचार्य महेश कुमार, कादमा सरपंच प्रतिनिधि महेश कुमार, दलबीर सिंह, आशी आदि मौजूद रहे।
शराब की अवैध बिक्री करता दुकानदार गिरफ्तार
बौंदकलां। परचून की दुकान की आड़ में शराब की अवैध बिक्री कर रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि हिंडोल में परचून के सामान की दुकान में अवैध रूप से शराब बिकने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने इस दुकान में छापा मारा तो दुकानदार निर्दाेष के घर से देसी शराब की पांच बोतलें, 10 अद्धे और 31 पव्वे बरामद हुए। उसके खिलाफ बौंदकलां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।