फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   macenic technical trades full

Charkhi Dadri News: आईटीआई में मैकेनिक व तकनीकी ट्रेड की सीटें फुल, हस्तकला में रुचि कम

Mon, 26 Aug 2024 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Aug 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
macenic technical trades full
हस्तकला व स्टेनो में युवा नहीं दिखा रहे रुचि, सहपाठियों की देखादेखी कर रहे ट्रेड का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब तक हुए दाखिले में संस्थानों की कोपा, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आदि तकनीकी ट्रेडों में सीटें फुल हो चुकी हैं। लेकिन स्टेनो और कारपेंटर, पेंटर, ड्रेस मेकिंग में अब तक सीटें नहीं भर पाई हैं। इनकी 66 से 83 प्रतिशत सीटें खाली हैं। युवा इनमें रुचि नहीं दिखा रहे। इसी कारण हर साल इन ट्रेडों में दाखिलों की संख्या कम होती जा रही है।
जिले में पांच राजकीय आईटीआई हैं। इनमें लगभग एक जैसे ट्रेड हैं। रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिले की नोडल आईटीआई है। इसमें 20 ट्रेड हैं। 604 सीटें हैं। इनमें से 14 ट्रेड में दाखिले पूर हो चुके हैं। छह ट्रेड में अब भी सीटें खाली हैं। इनमें ड्रेस मेकिंग की दो ट्रेड, स्टेनो हिंदी, कारपेंटर, पेंटर आदि में अब तक कोई भी युवा दाखिला नहीं ले रहा है। कुछ गिने-चुने युवक ही इनमें रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

ड्रेस मेकिंग के राज्य स्तरीय कोर्स में तो सभी 20 सीटें खाली हैं। राष्ट्रीय स्तरीय कोर्स में 13 सीटों को दाखिले का इंतजार है। स्टेनो हिंदी की अगर बात करें तो 24 में से 16 सीटें खाली हैं। कारपेंटर की 48 में से 40 सीटें खाली हैं। पेंटर की 20 में से 16 सीटें खाली हैं। इस तरह इन ट्रेडों की 66 से 83 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में संस्थान प्राचार्य ने बताया कि ज्यादातर युवा अपने सहपाठियों का साथ देखकर ट्रेड का चयन कर रहे हैं। कई लोग दूसरे की देखादेखी व सफलता को देखकर इन ट्रेड में दाखिला लेते हैं। हस्तकला के क्षेत्र में रोजगार के बहुत अवसर हैं। इन चारों ट्रेडों में युवा मेहनत करके अपना स्वयं का लघु उद्योग चला सकता है। दूसरी ओर स्टेनो हिंदी के लिए सरकारी पद खाली हैं। कारपेंटर की सेना में मांग है।
इसी तरह पेंटर के लिए निजी वाहन कंपनियों में रोजगार के सुनहरे अवसर हैं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग शुरू करने के लिए सरकार भी लोन व सब्सिडी आदि की सहायता करती है। इसलिए युवा अपनी शक्ति व भविष्य के अनुसार ट्रेड का चयन करें, न कि किसी साथी या अन्य व्यक्ति के कहने पर। अगर मेहनत करें तो युवा इनमें सफल हो सकते हैं। नौकरी से ज्यादा आय बना सकते हैं।

अवकाश दिन भी चल रहे दाखिले
शनिवार और रविवार को आईटीआई का अवकाश रहता है। लेकिन ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत 31 अगस्त तक दाखिले चलेंगे और इसके लिए सभी संस्थान अवकाश के दिन भी दाखिला कर रहे हैं। इच्छुक युवा संस्थान में जाकर दाखिला ले सकते हैं।
फोटो -
रावलधी आईटीआई जहां केवल हस्तकला ट्रेड की सीटें खाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed