{"_id":"6306623aeebf951e9d2eaebe","slug":"lumpy-virus-symptoms-found-in-85-cows-in-the-district-so-far-charkhidadri-news-hsr640039792","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी वायरस: अब तक 85 गोवंशों में मिल चुके लक्ष्ण, विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी वायरस: अब तक 85 गोवंशों में मिल चुके लक्ष्ण, विभाग सतर्क
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला में लंपी वायरस के लक्षण वाले गोवंशों की संख्या अब 85 पहुंच गई है। 28 और गोवंशों में लक्षण मिले हैं और इसकी पुष्टि पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जसवंत जून ने की है। वहीं, बुधवार को लक्षण वाले 20 गोवंश स्वस्थ भी हुए हैं। बुधवार को डीसी श्यामलाल पूनिया ने इस बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन, स्वास्थ्य, नगर परिषद व पंचायत विभाग की बैठक ली, जिसमें मिलकर काम करने के निर्देश दिए।
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि लंपी वायरस से बचाव का एकमात्र तरीका है कि पशुओं को इधर-उधर न घूमने दिया जाए। संक्रमण की चपेट में आने से पशुओं को बचाया जाए और उनको वैक्सीन जरूर लगवाई जाए। उन्होंने सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार को निर्देश दिए कि फॉगिंग के लिए विभाग दवाई मंगवा लें और इसका नंदीशाला, श्रीकृष्ण गोशाला दादरी आदि में छिड़काव किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में भी साफ-सफाई और फॉगिंग का उचित प्रबंध किया जाए।
उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने कहा कि बेसहारा गोवंश का टीकाकरण करने के लिए टीमें गठित की जाएं। जो पशु सड़कों पर घूम रहे हैं, उनमें कहीं लंपी बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो उनको अन्य पशुओं से अलग रखा जाए। ऐसे बीमार बेसहारा पशुओं को अलग बांधने के लिए नगर परिषद किसी स्थान का चयन कर ले। उन्होंने कहा कि गांवों की गोशालाओं में फॉगिंग का कार्य पंचायत अधिकारी करवाएंगे।
विज्ञापन
एक सप्ताह में 38 हजार गोवंशों का होगा टीकाकरण
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून ने बताया कि 34 हजार 900 वैक्सीन वीरवार तक पहुंचने की उम्मीद है। वैक्सीन आते ही एक सप्ताह में दादरी के सभी 38 हजार गोवंश का टीकाकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल दादरी में लंपी बीमारी के 85 मामले सामने आए हैं। ये मामले गांव अचीना, छपार, लाड गांव की गोशाला समेत 24 गांवों में मिले हैं।
रानीला गोशाला में कराया दवा का छिड़काव
पशुपालन विभाग ने गांव रानीला स्थित बाबा श्रीहरिदास गोशाला में दवा का छिड़काव कराया। गोशाला प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोशालाओं में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए संचालकों को प्रेरित किया गया। रानीला गोशाला समिति प्रधान प्रदीप रानीला ने बताया कि विभाग की टीम ने गोशाला का दौरा कर गोवंश की जांच की।