फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lots of problems in Ward 13, demand for solution

Charkhi Dadri News: वार्ड 13 में समस्याओं का अंबार, समाधान की गुहार

Tue, 27 Feb 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 27 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lots of problems in Ward 13, demand for solution
चरखी दादरी। वार्ड 13 के लोग समस्याओं का दंश झेल रहे हैं। वार्ड में जर्जर गलियों, टूटे पड़े सीवर मैनहोल और दूषित जलभराव सहित समस्याओं को अंबार लगा है। वार्डवासियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने प्रशासन से समस्याओं पर संज्ञान लेकर समाधान करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वार्ड-13 की आबादी करीब पांच हजार है। लोगों का आरोप है कि वार्ड में सीवर व्यवस्था ठप है। मुख्य सड़क भी जर्जर है। वार्ड की मुख्य कॉलोनी में रहने वाले लोग स्वयं के खर्च पर सीवर और पेयजल लाइन डलवाने के लिए मजबूर हैं। नगर परिषद की कार्यकारिणी के पिछले 19 माह के कार्यकाल में धरातल पर नाममात्र विकास कार्य ही हो पाए हैं। वार्ड में सीवर चोक हैं और दूषित पानी सड़कों पर भरा है। सीवर मैनहोल का सही लेवल नहीं होने के कारण वाहन चालक हादसों का शिकार बन रहे हैं। कुछ गलियों को निर्माण भी 20 साल पहले करवाया गया था जोकि अब जर्जर हालात में हैं। वार्डवासियों ने प्रशासन से समस्याओं पर संज्ञान लेकर समाधान करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
बिचला बासा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सामने पिछले चार माह से मैनहोल ओवरफ्लो कर रहा है। इसके चलते दूषित पानी मंदिर के सामने भरा रहता है। सुबह-शाम मंदिर में आने वाले श्रद्धालु सहित राहगीर परेशान हैं। - राजकुमार शर्मा, मंदिर पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन



गामड़ी क्षेत्र की मुख्य सड़क के बीच सीवर मैनहोल लेवल से ऊंचे बने हुए हैं। कुछ मैनहोल धंसे हुए हैं जो हादसे का कारण बन सकते हैं। सीवर मैनहोल ठीक करवाने के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। -मुगल फौगाट, गामड़ी क्षेत्र
बधवाना गेट के पिछली तरफ वाली गली का निर्माण लगभग 20 साल पहले करवाया गया था। अब गली की दशा खराब है। इसके चलते स्थानीय लोगों व राहगीरों को आवागमन में परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। - राजू सैनी, वार्डवासी


वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की कमी बनी हुई है। स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से गलियों में अंधेरा छाया रहता है। इसके चलते कोई भी अपराधी आसानी से किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की कमी जल्द से जल्द दूर होनी चाहिए। - हरिचंद, वार्डवासी




वार्ड में पिछले 20 माह के दौरान कई गलियों की मरम्मत का कार्य करवाया गया है। शनि देव मंदिर से बड़ा हनुमान मंदिर तक सड़क निर्माण व कई गलियों में सीवर लाइन डालने के टेंडर लगवाए गए हैं। जल्दी ही सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। - कुलदीप सैनी, पार्षद, वार्ड-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed