{"_id":"648f48d68f76a6924001f764","slug":"loss-of-lakhs-due-to-suspicious-fire-in-fast-food-shop-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-1738-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फास्ट फूड शॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फास्ट फूड शॉप में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से लाखों का नुकसान
Sun, 18 Jun 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहारू रोड स्थित एक फास्ट फूड शॉप में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। वहीं, शॉप संचालक का कहना है कि दुकान में आग लगने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय अंदर कोई भी मौजूद नहीं था।
मंगल मार्केट निवासी मनोज ने बताया कि उसने लोहारू रोड पर फूड ब्रेकर नाम से फास्ट फूड शॉप की हुई है। शनिवार रात करीब दस बजे वो शॉप को बंद करके घर गया था। रात करीब 12 बजे उसे सूचना मिली की उसके प्रतिष्ठान में आग लगी हुई है। मनोज ने बताया कि जब वो मौके पर पहुंचा तो पुलिस और दमकल विभाग की टीम वहां मौजूद मिली। मनोज के अनुसार दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटे में जाकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक अंदर रखा फर्नीचर, लैपटॉप, फ्रिज और एसी समेत अन्य सामान आग की चपेट में आकर जल चुका था।