{"_id":"69cff896aff3cf7cbb0b6057","slug":"lokesh-appointed-head-of-district-cadre-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-153467-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिला कैडर के प्रधान नियुक्त किए लोकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिला कैडर के प्रधान नियुक्त किए लोकेश
Fri, 03 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
व नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए मौजूद लोग।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित कार्यालय में वित्त विभाग के अनुभाग अधिकारी व लेखाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अनुभाग अधिकारी लोकेश को जिला कैडर का प्रधान नियुक्त किया गया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखा अधिकारी सोमबीर सिंह की ओर से की गई। बैठक के दौरान कैडर के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों के बारे में विचार-विमर्श किया गया एवं उनके समाधान के प्रयास के लिए चर्चा की गई।
बैठक के दौरान एसएएस कैडर की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अनुभाग अधिकारी लोकेश को प्रधान के पद पर नियुक्त किया गया जो दादरी जिले के समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक रोडवेज कार्यालय में कार्यरत अनुभाग अधिकारी संजीत को जिला सचिव एवं जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत रविंद्र को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक रोडवेज कार्यालय में कार्यरत लेखा अधिकारी भूपेंद्र श्योराण को जिला मुख्य सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया।
बैठक में जिला परिषद नोडल अधिकारी कम लेखा अधिकारी ईश कुमार महता उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी एवं कैडर के लिए कार्य करने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सुरेश, लेखा अधिकारी पंकज अरोड़ा, लेखा अधिकारी शिव कुमार, लेखाधिकारी भूपेंद्र चौहान, अनुभाग अधिकारी गोविंद, अनुभाग अधिकारी देवदत्त आदि उपस्थित रहे।