फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Locks of three shops were broken in a single night

Charkhi Dadri News: एक रात में तीन दुकानों के ताले टूटे

Sun, 27 Sep 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Locks of three shops were broken in a single night
चोरी की घटना के बाद एकत्रित व्यापारी चिंतन करते हुए। - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में बीती रात तीन दुकानों में चोरी हो गई। चोरों ने मित्तल होजरी, धर्मवीर अमूल डेयरी व दीपक किराना स्टोर को निशाना बनाया। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष एवं चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

मित्तल होजरी से चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी व डीवीआर उखाड़कर ले गए। धर्मवीर अमूल डेयरी से करीब 60 हजार रुपये की नकदी व कैमरे आदि चोरी कर लिए गए। दीपक किराना स्टोर से भी करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी की गई और कैमरों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इन घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में व्यापारियों की दुकानों की सुरक्षा के प्रति कदम उठाना चाहिए। सर्दी का मौसम शुरू होने जा रहा है। इस समय शहर में चोरी की घटनाएं हो रही हैं तो आने वाले दिनों में हालात खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी नगर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश पांडवानिया, जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, जिला महासचिव पवन पहलवान, जयभगवान मस्ताना, उप प्रधान संदीप फोगाट, व्यापारी राजेंद्र, व्यापारी बाला पहलवान, धर्मवीर आदि ने रोष जताया है। जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि चोरी की घटनाओं के आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। चोरी किया सामान एवं नकदी बरामद की जाए।

शहर के बाजारों एवं प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। गुप्ता ने कहा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed