फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lock down penaltey

लॉकडाउन - 1208 वाहनों पर लगा 28 लाख का जुर्माना

Thu, 23 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
lock down penaltey
लॉकडाउन में बाहर निकले बाइक सवारों को रुकवाकर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
लॉकडाउन में भी लोग वाहन लेकर घर से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे। हालांकि पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई भी कर रही है लेकिन इसका भी उन पर कोई असर नजर नहीं आ रहा। गत 25 मार्च से लेकर 23 अप्रैल तक पुलिस टीमें ऐसे 1208 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर चुकी हैं। इनमें से 1150 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं जबकि 118 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। इन वाहन चालकों पर 28 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने लॉकडाउन के चलते शहर की प्रमुख सड़कों को वन-वे कर रखा है। कुछ जगहों पर वाहनों को डायवर्ट कराने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं जबकि कुछ प्वाइंटों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन लॉकडाउन-2 में लोगों से लगातार घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके बावजूद कुछ लोग प्रशासन की हिदायतों को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि वाहन लेकर सड़क पर निकलने वाले लोगों पर पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने ऐसे वाहनों के चालान करने और इंपाउंड करने के निर्देश दिए है। पुलिस की 21 पेट्रोलिंग पार्टियां इन आदेशों की पालना करते हुए लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कितने वाहनों पर हुई कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि 25 मार्च को 92 वाहनों के चालान किए गए जबकि 13 को इंपाउंड किया गया। 26 मार्च को 88 वाहन चालकों के चालान किए गए और सात वाहनों को इंपाउंड किया गया। 27 मार्च को 54 वाहनों के चालान और आठ वाहनों को इंपाउंड किया गया। 28 मार्च को 52 वाहनों के चालान और चार को इंपाउंड किया गया। 30 मार्च को 24 वाहनों के चालान और दो को इंपाउंड किया गया। 31 मार्च को एक वाहन इंपाउंड और 31 के चालान किए गए। एक से 14 अप्रैल तक 264 वाहनों के चालान कि गए जबकि 15 वाहनों को इंपाउंड किया गया। वहीं, 14 से 22 अप्रैल तक 170 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।
वीरवार को सबसे अधिक वाहनों पर हुई कार्रवाई
जिला पुलिस सख्ती लगातार बढ़ाते जा रही है। पिछले चार दिनों से नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को रुकवाया जा रहा है। वीरवार को भी शहर के प्रमुख मार्गों को पुलिस टीमों ने वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि वीरवार को 69 वाहनों के चालान किए गए जबकि 37 वाहनों को इंपाउंड किया गया।

लॉकडाउन में बेवजह बाहर घूमने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। ऐसे वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे है। सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश पहले ही दिए जा चुके है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
शमशेर सिंह दहिया, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed