{"_id":"5f4a9eb48ebc3e19693fbd6c","slug":"lock-down-charkhidadri-news-rtk5710837107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाजार बंद रखने के फैसले से खफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाजार बंद रखने के फैसले से खफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त को अपनी मांगों के सांबंध मंे ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
- फोटो : CharkhiDadri
कोरोना की महामारी के चलते सरकार की ओर से सोमवार व मंगलवार को शहरी क्षेत्र में बाजारों को बंद करने के फैसले का शहर के व्यापारियों ने विरोध करते हुए वापस लेने की मांग की है। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बलराम गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला। इस दौरान उनको गृहमंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपकर सोमवार व मंगलवार को दुकानें बंद रखने के आदेश को वापस लेते की मांग की।
ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन व्यापारियों ने बखूबी किया। व्यापारी लॉकडाउन में आर्थिक नुकसान सहकर भी सरकार से साथ मिलकर जरूरतमंदों का सहयोग करते रहे, लेकिन हाल में ही सरकार ने सोमवार व मंगलवार को शहरी क्षेत्रों में दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए है। यह निर्देश व्यापारियों के साथ न्यायपूर्ण नहीं है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि लगातार दो दिन बाजार बंद रखने से तीसरे दिन बाजारों में अत्याधिक भीड़ उमड़नी तय है। इससे उचित सामाजिक दूरी बनाने में परेशानी होगी और कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। आर्थिक नुकसान के कारण व्यापारी पहले से ही परेशान हैं, उसे दुकानों का किराया, कारिंदों का वेतन, बिजली बिल, अपने बच्चों की स्कूल व कालेजों की फीस और घर खर्च भी चलाना है। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर सरकार से यह फैसला वापस लेना की मांग की।
हरियाणा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बजरंग फौगाट, सब्जी मंडी प्रधान नंदलाल ठकुराल, पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फौगाट, सरदार झाडू सिंह चौक मार्केट प्रधान सुदेश वर्मा, पुरानी बस स्टैंड मार्केट प्रधान रामदयाल पाहवा, शहीद मार्केट प्रधान जयभगवान शर्मा, अग्रवाल सेवा संघ पूर्व प्रधान राजकुमार गोयल सहित राजेश नागवान, अनिल ग्रोवर, मितेश गोयल, सोनू गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।