फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lock down

गांवों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, पंचायतों ने शुरू किया ठीकरी पहरा

Sat, 04 Apr 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
lock down
गांव के एंट्री प्वाइंट पर बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए लगाया गया नाका। - फोटो : CharkhiDadri
सामाजिकता का पाठ पढ़ाने वाली ग्राम पंचायतें भी अब पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जिले के अधिकतर गांवों में ठीकरी पहरा भी शुरू कर दिया ताकि गांव में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर निगरानी रखी जा सके। ग्राम पंचायतें प्रशासन के निर्देशन में सक्रियता से काम कर रही हैं।
विज्ञापन

साथ ग्राम पंचायतें भी अपने स्तर पर भरसक प्रयास कर रही हैं। गांवों में हर प्रकार की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पंचायतों की ओर से सख्त निर्णय लिए जा रहे हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक गांवों में ठीकरी पहरा शुरू किया जा चुका है। इसके तहत गांवों में अपने स्तर पर लोगों ने नाके लगा रखे हैं। इन नाकों पर लोगों द्वारा बारी- बारी से ठीकरी पहरा दिया जा रहा है ताकि बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश करने पर उसे अलग से रखा जा सके जिससे सोशल इंफेक्शन को बढ़ावा न मिलने पाए। गांव में विदेश, दूसरे राज्य व अन्य स्थान से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

अब तक शहर और गांवों में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं है। प्रशासन और आम लोग परस्पर तालमेल से काम कर रहे हैं। गांवों के लोग सोशल डिस्टेंसिंग पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धार्मिक आयोजन भी रद्द किए जा चुके हैं। विभिन्न गांवों में लगने वाले धार्मिक मेले, कुश्ती दंगल, क्रीड़ा प्रतियोगिता, रात्रि जागरण और भंडारा कार्यक्रम आदि स्थगित कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों की सीमा की सील
इस समय ग्राम पंचायतों ने अपने अपने गांवों की सीमाओं को एक प्रकार से सील कर रखा है। आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा रखा है। गांव कादमा, घिकाड़ा, बौंदकलां, मानकावास, पांडवान, डोहकी, मिर्च सहित कई गांवों में ग्रामीणों ने ठीकरी पहरा शुरू कर अपने गांवों की सीमाएं सील कर रखी हैं ताकि बाहरी व्यक्ति का गांव में प्रवेश ना होने पाए। बाहर से आने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाएगी।
एसपी ने गांवों का लिया जायजा
एसपी बलवान सिंह राणा ने विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ की। नाकों पर खड़े ग्रामीणों से विभिन्न जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि लॉकडाउन के तहत नियमों की पूरी तरह से पालना की जा रही है। धारा-144 की भी पालना की जा रही है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है सतर्कता
सरपंच एसोसिएशन जिला प्रधान राजकरण निवासी पांडवान का कहना है कि महामारी को लेकर लोगों में अब चिंता बढ़ने लगी है। उनका कहना है कि फसल कटाई का काम भी शुरू हो गया है। ऐसेे में इस महामारी से निपटने के लिए भी पंचायतें पूरा प्रयास कर रही हैं। प्रशासन के निर्देशों की पालना की जा रही है। जिला प्रधान राजकरण ने सरपंचों से कहा कि वे इस महामारी से लड़ने के लिए अपने स्तर पर पूरा प्रयास करें। प्रशासन के साथ परस्पर तालमेेल बनाए रखें। सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाए। जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद की जाए। धारा-144 का किसी भी स्तर पर उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed