फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Location of RTA team posted in WhatsApp group, Scorpio rider caught

Charkhi Dadri News: व्हाट्सएप ग्रुप में आरटीए टीम की लोकेशन डाली, स्कॉर्पियो सवार काबू

Thu, 04 May 2023 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 04 May 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
Location of RTA team posted in WhatsApp group, Scorpio rider caught
चरखी दादरी। आरटीए टीम का पीछा कर उनकी लोकेशन व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा करने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि आरटीए टीम ने स्कॉर्पियो सवार आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए, जिनमें अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बने मिले। टीम की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरटीए विभाग में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि बुधवार रात वह अपनी टीम के साथ ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए झोझूकलां थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति उनका पीछा करने लगा। काफी देर तक स्कॉर्पियो सवार के सरकारी गाड़ी का पीछा करने पर टीम ने झोझूकलां के जावा चौक के समीप उसे रुकवा लिया।
विज्ञापन

टीम द्वारा शक होने पर तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो चालक के पास से दो मोबाइल मिले। टीम ने जब दोनों फोन की जांच की तो उनमें व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये टीम की लोकेशन साझा करना मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान झोझूकलां निवासी भूप सिंह के रूप में बताई। इसके बाद आरोपी से बरामद मोबाइल और शिकायत इंस्पेक्टर कुलदीप ने झोझूकलां थाने में दी। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और ओवरलोड माफिया से मिलीभगत कर सरकार को नुकसान पहुंचाने संबंधी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्रुपों में दी गई दी जानकारी
पुलिस को एक फोन में तीन व्हाट्सएप ग्रुप। इनमें प्रधानजी हेल्पलाइन, प्रधानजी हेल्पलाइन पहाड़, भाईचारा एकता जिंदाबाद शामिल है। इन ग्रुपों में टीम की गाड़ी की लोकेशन भेजी गई थी। इनके अलावा टीम को दूसरे फोन में सूचना देने की वॉयस रिकॉर्डिंग भी मिली।
तीन दिन में दो बार हो चुका कहासुनी
आरटीए टीम और ओवरलोड माफिया के बीच पिछले तीन दिन में दो बार कहासुनी हो चुकी है। तीन दिन पहले गांव समसपुर के समीप कहासुनी होने के बाद डंपर मालिकों और चालकों ने देर रात ही आरटीए कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया था। वहीं, इसके अगले दिन लोहारू रोड पर चेकिंग कर रही आरटीए टीम को भी ओवरलोड माफिया की ओर से धमकी दी गई थी।


चेकिंग के दौरान आभास हुआ कि स्कॉर्पियो सवार पीछा कर रहा है। संदेह के आधार पर जब उसे रुकवाकर मोबाइल की जांच की तो शक सही नहीं निकला। इस संबंध में झोझूकलां थाने में शिकायत दे दी है।
-कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर, आरटीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed