{"_id":"66bfd8fbf7b6a01ec5007894","slug":"listened-to-the-problems-of-the-complainants-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121986-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नगराधीश और एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नगराधीश और एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Sat, 17 Aug 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित समाधान शिविर में फरियादी की समस्या सुनते एसडीएम नवीन कुमार।
चरखी दादरी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शुक्रवार को अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पीपीपी व सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित समस्याओं को मौके पर ही निपटान किया गया। एसडीएम नवीन कुमार और नगराधीश आशिष सांगवान ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सरकार की ओर से चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ पात्र व जरूरतमंद लोगों को देना है। योजनाओं व सेवाओं में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस पर जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन सुबह 9 से 11 बजे तक किया जाता है। उन्होंने कहा कि नागरिक बाढड़ा एसडीएम कार्यालय में लगने वाले समाधान शिविर में भी अपनी समस्याएं रख सकते हैं, जहां एसडीएम की ओर से समस्याएं सुनी जा रही हैं।
उन्होंने इंतकाल, जमीन की रजिस्ट्री, एनओसी प्राप्त करने, राशन कार्ड बनवाने, राशन वितरण, आपसी विवाद, सिंचाई आदि से संबंधित मामलों को भी सुना। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत पर नियमानुसार कोई कार्रवाई नहीं बनती है तो उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दें ताकि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिले।