{"_id":"6255c3d00b085135952508bd","slug":"line-loss-is-lowest-in-dadri-city-sub-division-and-maximum-in-badra-charkhidadri-news-hsr628972725","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी सिटी सब डिविजन में सबसे कम तो बाढड़ा में सबसे अधिक है लाइन लॉस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी सिटी सब डिविजन में सबसे कम तो बाढड़ा में सबसे अधिक है लाइन लॉस
विज्ञापन
मीटर से पहले बिजली तार में मिले कट पर निगम टीम की ओर से लगाई गई टेप।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गर्मी में बिजली खपत बढ़ना स्वाभाविक है और ऐसे में बिजली चोरी से भी इंकार नहीं किया जा सकता। जिले की ज्यादातर सब डिविजन का लाइन लॉस 20 फीसदी से ऊपर ही है। बिजली चोरी के मामले में बाढड़ा सब डिविजन पहले स्थान पर है और यहां लाइन लॉस करीब 45 प्रतिशत है। दादरी सिटी सब डिविजन के लाइन लॉस की अगर बात करें तो 20 फीसदी है।
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम की ओर से सब-अर्बन क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबी और जिले में 55 किलोमीटर लंबी केबल व कंडेक्टर बदले जा रहे हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह ही निगम टीमों ने एक दिन में बिजली चोरी के 77 केस पकड़े थे। उन पर करीब 41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। निगम ने हाल ही में करीब एक हजार से अधिक पुराने मीटर भी बदले हैं। इसके अलावा जिले में 7500 पुराने व डिफेक्टिव मीटर बदले हैं, लेकिन फिर भी कुछ सब डिविजन में लाइन लॉस काफी ज्यादा है और इसका सीधे तौर पर असर राजस्व पर पड़ रहा है। जिले की चार सब डिविजन का लाइन लॉस इस समय 30 फीसदी से ऊपर है और इनमें दादरी सब-अर्बन, बाढड़ा, सांजरवास व झोझूकलां शामिल है।
4500 मीटरों के तार में मिले बिजली कट
हाल ही में बिजली निगम ने जिले में लगी मीटरों का सर्वे किया है। करीब डेढ़ माह तक चले सर्वे में 4500 मीटर ऐसे मिले हैं, जिनकी तार में कट था। इन कटों को निगम की टीमों ने स्थायी तौर पर बंद किया और उपभोक्ताओं को नोटिस थमाया। नोटिस के अनुसार अगर दोबारा इन जगहों पर कट मिला तो बिजली चोरी संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सब डिविजन वाइज ये है जिले का लाइन लॉस
सब डिविजिन लाइन लॉस
दादरी सिटी 20 प्रतिशत
सब अर्बन 38 प्रतिशत
अटेला कलां 28 प्रतिशत
झोझूकलां 39 प्रतिशत
सांजरवास 32 प्रतिशत
बाढड़ा 45 प्रतिशत
वर्जन::
लाइन लॉस को नीचे लाने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। हाल ही में 4500 मीटरों की केबल में बिजली कट पकड़े हैं, जबकि 7500 मीटरों को बदला भी है। बिजली चोरी पकड़ने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। - सुरेंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम