फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Line loss is lowest in Dadri City Sub Division and maximum in Badra

दादरी सिटी सब डिविजन में सबसे कम तो बाढड़ा में सबसे अधिक है लाइन लॉस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Line loss is lowest in Dadri City Sub Division and maximum in Badra
मीटर से पहले बिजली तार में मिले कट पर निगम टीम की ओर से लगाई गई टेप। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गर्मी में बिजली खपत बढ़ना स्वाभाविक है और ऐसे में बिजली चोरी से भी इंकार नहीं किया जा सकता। जिले की ज्यादातर सब डिविजन का लाइन लॉस 20 फीसदी से ऊपर ही है। बिजली चोरी के मामले में बाढड़ा सब डिविजन पहले स्थान पर है और यहां लाइन लॉस करीब 45 प्रतिशत है। दादरी सिटी सब डिविजन के लाइन लॉस की अगर बात करें तो 20 फीसदी है।
विज्ञापन

बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम की ओर से सब-अर्बन क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबी और जिले में 55 किलोमीटर लंबी केबल व कंडेक्टर बदले जा रहे हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह ही निगम टीमों ने एक दिन में बिजली चोरी के 77 केस पकड़े थे। उन पर करीब 41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। निगम ने हाल ही में करीब एक हजार से अधिक पुराने मीटर भी बदले हैं। इसके अलावा जिले में 7500 पुराने व डिफेक्टिव मीटर बदले हैं, लेकिन फिर भी कुछ सब डिविजन में लाइन लॉस काफी ज्यादा है और इसका सीधे तौर पर असर राजस्व पर पड़ रहा है। जिले की चार सब डिविजन का लाइन लॉस इस समय 30 फीसदी से ऊपर है और इनमें दादरी सब-अर्बन, बाढड़ा, सांजरवास व झोझूकलां शामिल है।
विज्ञापन

4500 मीटरों के तार में मिले बिजली कट
हाल ही में बिजली निगम ने जिले में लगी मीटरों का सर्वे किया है। करीब डेढ़ माह तक चले सर्वे में 4500 मीटर ऐसे मिले हैं, जिनकी तार में कट था। इन कटों को निगम की टीमों ने स्थायी तौर पर बंद किया और उपभोक्ताओं को नोटिस थमाया। नोटिस के अनुसार अगर दोबारा इन जगहों पर कट मिला तो बिजली चोरी संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब डिविजन वाइज ये है जिले का लाइन लॉस
सब डिविजिन लाइन लॉस
दादरी सिटी 20 प्रतिशत
सब अर्बन 38 प्रतिशत
अटेला कलां 28 प्रतिशत
झोझूकलां 39 प्रतिशत
सांजरवास 32 प्रतिशत
बाढड़ा 45 प्रतिशत
वर्जन::
लाइन लॉस को नीचे लाने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। हाल ही में 4500 मीटरों की केबल में बिजली कट पकड़े हैं, जबकि 7500 मीटरों को बदला भी है। बिजली चोरी पकड़ने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। - सुरेंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed