फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Light clouds in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में छाए हल्के बादल, 4 डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान

Mon, 11 Mar 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 11 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Light clouds in Charkhi Dadri
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को हल्के बादल छाए रहे। इससे शनिवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान अधिकतम 27 और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली।
विज्ञापन

मौसम विभाग को अगले दो दिनों में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। वहीं, बादल छाने पर किसानों की चिंता फिर से बढ़ने लगी है। एक और दो फरवरी को हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से रबी की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। जिले में 25 से ज्यादा गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में फिर से हल्की बारिश का अनुमान जताया है। किसानों का मानना है कि अब तो मौसम साफ बने रहने में ही फायदा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। कटाई का समय आ गया है। ऐसे में नुकसान के सिवाय कोई फायदा नहीं होने वाला है। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से पहले ही फसल बर्बाद हो चुकी है। जनवरी में लगातार कोहरा छाने और धूप न खिलने की वजह से फसलों में नुकसान हुआ। वैसे अब मौसम से ठंडक खत्म हो गई है। सुबह-शाम हल्की ठंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed