फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lifting of 10 thousand quintals of mustard and 4000 quintals of wheat from the grain market.

Charkhi Dadri News: अनाज मंडी से 10 हजार क्विंटल सरसों और 4000 क्विंटल गेहूं का उठान

Sun, 21 Apr 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 21 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lifting of 10 thousand quintals of mustard and 4000 quintals of wheat from the grain market.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। अनाज मंडी में शनिवार को भी सरसों और गेहूं की खरीद नहीं हुई। मंडी में पहले से पड़ी सरसों व गेहूं का उठान देर शाम तक चला। शनिवार को 10 हजार क्विंटल सरसों और चार हजार क्विंटल गेहूं गोदामों तक पहुंचाया गया। रविवार को भी मंडी में खरीद बंद रखकर उठान कार्य किया जाएगा।
दादरी मंडी में लगातार 9वें दिन सरसों की खरीद नहीं हो पाई। खरीद बंद रहने की सूचना मिलने पर कम ही किसान मंडी पहुंचे। दूसरी ओर शनिवार को गेहूं की खरीद भी बंद रही। अब सोमवार से ही सुचारू रूप से खरीद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां में सरसों खरीद केंद्र बनाया गया है। गेहूं की खरीद दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां, बौंदकलां व छपार में की जा रही है। अब तक जिले के पांचों खरीद केंद्रों पर 95 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है और एजेंसी 70441 क्विंटल गेहूं खरीद चुकी है। अब गेहूं का उठान भी एजेंसी ने शुरू करवा दिया है। सरसों की अगर बात करें तो कुल 6.75 लाख क्विंटल की आवक हुई है। जिले की मंडियों में करीब पौने तीन लाख क्विंटल सरसों की खरीद बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



99 हजार क्विंटल सरसों का उठान बाकी
जिले की मंडियों में 6.75 लाख क्विंटल की आवक हुई है और इसमें से एजेंसी ने 3.56 लाख क्विंटल की खरीद कर 1.75 लाख क्विंटल सरसों को गोदाम तक पहुंचा दिया है। अभी करीब 3.19 लाख क्विंटल सरसों की खरीद और 99 हजार क्विंटल का उठान बाकी है।



रविवार को भी नहीं होगी सरसों खरीद

बता दें कि उठान में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार व शनिवार को सरसों खरीद बंद रखने का निर्णय लिया, जबकि इसके बाद रविवार को भी सरसों की खरीद नहीं होगी। एजेंसी ने शनिवार को सरसों का उठान किया और रविवार को उठान कार्य और तेज करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed