फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lift not installed in MCH, patients struggling to climb stairs

Charkhi Dadri News: एमसीएच में नहीं लग पाई लिफ्ट, सीढ़ी चढ़ने में मरीजों की फूल रही सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Lift not installed in MCH, patients struggling to climb stairs
एमसीएच परिसर में पड़ा लिफ्ट का सामान।
चरखी दादरी। मातृ-शिशु अस्पताल में मरीज लिफ्ट सेवा न होने से परेशान हैं। लगातार दो मंजिलों की सीढ़ी चढ़ने में मरीजों की सांसें फूल रही हैं। वहीं, दूसरी ओर करीब तीन माह पहले लिफ्ट का सामान पहुंचने के बाद भी धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में इस काम में हो रही देरी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। लिफ्ट सुविधा पर करीब 13 लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मातृ-शिशु अस्पताल की दूसरी मंजिल तक पहुंचने में मरीजों को करीब 46 सीढ़ी चढ़नी पड़ती हैं। खासकर बुजुर्ग मरीजों के लिए ये आसान नहीं है। वे किसी तरह बीच-बीच में आराम कर ही दूसरी मंजिल तक पहुंच पा रहे हैं। वहीं, संवाददाता ने जब अपने स्तर पर पता लगाया तो सामने आया कि मातृ-शिशु अस्पताल में लिफ्ट लगाने की योजना करीब 9 माह पहले तैयार हुई थी। लिफ्ट पीडब्ल्यूडी की ओर से लगवाई जानी है। लिफ्ट के लिए करीब तीन माह पहले पहुंचा सामान ग्राउंड फ्लोर पर फर्श पर ही रखा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर पीडब्ल्यूडी से टाइअप भी कर चुका है, लेकिन अभी तक धरातल पर काम शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

- प्रतिदिन आते हैं 200 मरीज
एमसीएच की दैनिक ओपीडी करीब 200 रहती है। विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा सबसे ऊपरी मंजिल पर है। इसके अलावा वार्ड पहली मंजिल पर बने हैं। ऐसे में इन दो मंजिल तक पहुंचने में बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मरीज बोले : आसान नहीं दूसरी मंजिल पर पहुंचना
मातृ-शिशु अस्पताल पहुंची 68 वर्षीय सुनीता और 73 साल की लक्ष्मीबाई ने बताया कि पहली और दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ी चढ़ना आसान नहीं है। लिफ्ट लगी हो तो बुजुर्ग और चलने में असमर्थ मरीजों को ऊपर तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।

वर्सन: हमारी टीम ने लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया है। अगर कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो 20 दिन में कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को किसी भी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।
-अनूप कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed