Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Life at risk in the rush for a shortcut: Unchecked traffic at Parshuram Chowk

Charkhi Dadri News: शॉर्टकट की जल्दबाजी में जिंदगी दांव पर, परशुराम चौक पर बेलगाम यातायात

Mon, 23 Nov 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 23 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Life at risk in the rush for a shortcut: Unchecked traffic at Parshuram Chowk
कान पर मोबाइल फोन लगा बाइक को रॉग रूट की ओर मोड़ता चालक।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के व्यस्ततम बाजारों में शुमार भगवान परशुराम चौक पर यातायात व्यवस्था को लेकर वाहन चालकों की मनमानी राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बनती जा रही है। जल्दबाजी में दूरी बचाने के लिए कुछ चालक यातायात नियमों को ताक पर रखकर शॉर्टकट अपना रहे हैं।
विज्ञापन

खासकर बस स्टैंड रोड की तरफ से आने वाले वाहन चालक अचानक अपने वाहनों को सरदार झाड़ू सिंह चौक की ओर मोड़ देते हैं। इस दौरान दूसरी दिशाओं से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर होने की आशंका बनी रहती है। व्यस्त समय में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


परशुराम चौक पर दिनभर वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। आसपास बाजार होने के कारण यहां खरीदारी करने वालों के अलावा दुकानदारों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों का आवागमन भी काफी रहता है। ऐसे में निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करना बेहद जरूरी है लेकिन कुछ वाहन चालक अपनी सुविधा के लिए गलत दिशा से निकलने और अचानक मोड़ काटने से भी गुरेज नहीं करते। इससे सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाता। बस स्टैंड रोड से आने वाले वाहन जब बिना पर्याप्त सावधानी के सरदार झाड़ू सिंह चौक की तरफ मुड़ते हैं तो सामने से आने वाले वाहनों के लिए स्थिति असहज हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पोस्ट के नजदीक ही नियमों की अनदेखी
हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस पोस्ट भी बनी हुई है। इसके बावजूद वाहन चालकों में नियमों के प्रति अपेक्षित अनुशासन नजर नहीं आ रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चौक पर यातायात पुलिस की नियमित निगरानी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है।

समय रहते व्यवस्था सुधारने की जरूरत
शहरवासियों ने यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारियों से परशुराम चौक पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है। उनका सुझाव है कि गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर रोक लगाने के साथ आवश्यक दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाएं और व्यस्त समय में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो शॉर्टकट अपनाने की यह प्रवृत्ति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि दुर्घटना होने का इंतजार करने के बजाय पहले ही प्रभावी कदम उठाए जाएं।

वर्सन:
भगवान परशुराम चौक के समीप बस रोड पर हमने बैरिकेड भी लगाए हैं हादसों को रोकने के लिए हम इस रूट पर विशेष ध्यान रख अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त करेंगे। - विक्रांत सिंह, जिला यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed