{"_id":"5d5eedfa8ebc3e6c1f69851d","slug":"levorers-given-demaned-latter-to-tahsildar-charkhidadri-news-rtk5133140184","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
तहसीलदार साहबराम को ज्ञापन देते मजदूर।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों ने मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है। तहसीलदार साहबराम ने ज्ञापन को शीघ्र उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है।
श्रमिक अकुश, नरेश, मनफूल, धर्मचंद, सुनीता, मनेश, सुमन, दिनेश, सुनीता, राजबाला, संदीप, सत्यवान, बलवान व अशोक कुमार आदि ने एकत्र होकर तहसील परिसर के बाहर विरोध जताया। इसके बाद तहसीलदार साहबराम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि श्रमिकों को पंजीकरण के लिए सरकार द्वारा प्रोफार्मा दिया गया है। इस ग्राम सचिव, हलका पटवारी, तहसीलदार, बीडीपीओ के हस्ताक्षर करवाने होते हैं। लेकिन बाढड़ा उपमंडल में कोई कर्मचारी व अधिकारी उपरोक्त फार्म पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। जबकि अन्य सभी उपमंडल में श्रमिकों के फार्मों पर कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा तसदीक की जा रही है।
इससे श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।