{"_id":"685c4edd70def947500b08e8","slug":"less-power-supply-in-badhda-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-139457-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाढड़ा क्षेत्र के छह गांवों में गहराया बिजली का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाढड़ा क्षेत्र के छह गांवों में गहराया बिजली का संकट
Thu, 26 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। क्षेत्र के छह गांवों में बिजली का संकट गहराया है। बिजली के अघोषित कटों से परेशान क्षेत्र के कृषि और घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता वीरवार को गांव काकड़ौली सरदारा बिजली घर में रोष पंचायत करेंगे। इस दौरान वह बेमियादी तालाबंदी कर रोष जताएंगे।
इस आंदोलन की तैयारी के लिए बुधवार को बैठक हुई। इसमें पहुंचे पूर्व सरपंच सीताराम और रणबीर ने कहा कि बिजली की खपत अधिक होने से फुंका छह एमवीए का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इस कारण बिजली वितरण प्रणाली प्रभावित हो रही है। सीताराम शर्मा ने कहा कि बिजली निगम उनके हितों से खिलवाड़ कर रहा है।
इससे परेशान ग्रामीण जनवरी और मई में भी रोष जता चुके हैं। उस दौरान निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया था। इसे पूरा न करने पर वीरवार को तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए काकड़ौली सरदारा के सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह रोहिल्ला और पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा ने बताया कि गांव काकड़ौली हट्ठी, काकड़ौली सरदारा, काकड़ौली हुक्मी, डालावास की ढाणी, गोपी, पंचगांव, उमरवास के लोग बिजली संकट से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि इस बिजली घर में क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। नियमित कर्मचारियों की कमी है। मौजूदा सीजन में नलकूप और घरोंं में बिजली की मांग बढ़ी है। इसे पूरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि छह एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह पुराना ट्रांसफार्मर लगाया गया है जो बार-बार खराब हो रहा है। बिजली घर में आठ के बजाय मात्र दो कर्मचारी तैनात हैं। पंचायत में सरपंच इंदराज अत्तर सिंह, किसान नेता अशोक श्योराण, जगबीर सिंह, अजयवीर, आनंद वालिया, सूर्यप्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, महाबीर सिंह, सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।