फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lemon's 'sour' and mango's 'sweetness' out of reach of common man

नींबू की ‘खटास’ और आम की ‘मिठास’ आमजन की पहुंच से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lemon's 'sour' and mango's 'sweetness' out of reach of common man
रेहड़ी पर सजे फल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दिनोंदिन पेट्रोल-डीजल के भाव की तरह अब फल व सब्जियों के भाव भी बढ़ते जा रहे हैं। इसके चलते महंगे फलों व सब्जियों का सेवन करना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। नींबू व आम के भाव तो आसमान छू रहे हैं, जबकि गर्मी में दोनों की खपत ज्यादा होती है। नींबू इस समय 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है, जबकि फलों का राजा आम का भाव 150 से 200 के बीच है। ऐसे में गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार नींबू की खटास व आम की मिठास का स्वाद चखने को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है लेकिन घीया को छोड़कर तोरी, टिंडा व भिंडी के भाव भी लगातार बढ़े हैं। फल व सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि नींबू को लोग भाव अधिक होने के कारण सौ ग्राम या दौ सौ ग्राम ही खरीद रहे हैं, जबकि पहले एक किलोग्राम की खरीद एकसाथ लोग कर लेते थे। इसी प्रकार भिंडी व तोरी के भाव भी अधिक होने के कारण इनकी खरीद कम है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता बोले : किलो खरीदने वाले अब ले रहे पाव ही
सब्जियों के दाम बढ़ने से लोग सब्जियां कम खरीद रहे हैं। पहले एक दिन में दो क्विंटल सब्जी बेच देता था लेकिन अब मुश्किल से एक क्विंटल सब्जी बेच पा रहा हूं। - सुरेश, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लोग नींबू समेत अन्य सब्जियों को किलोग्राम में खरीदते थे, लेकिन रेट काफी ज्यादा होने के कारण अब लोग सोच-समझकर 200 से 250 ग्राम खरीद रहे हैं।
विक्रम, फल विक्रेता
भाव कम होने के कारण लोग तरबूज या खरबूजा को ज्यादा खरीद रहे है। इनके अलावा आम व सेब के दाम अधिक है जिसके चलते फिलहाल उनकी खपत भी कम है। - राजकुमार, फल विक्रेता

इन दिनों में नींबू की मांग ज्यादा होती है, लेकिन इस बार रेट ज्यादा होने के कारण नींबू की बिक्री काफी कम हो गई है। दिन में दो से तीन किलोग्राम नींबू ही निकल रहा है। - दीपक, सब्जी विक्रेता
ये हैं सब्जियों के दाम
सब्जी भाव रुपये प्रति किलोग्राम में
आलू 16-20
गोभी 30 से 50
घीया 15 से 30
शिमला मिर्च 30 से 40
ककड़ी खीरा 25 से 30
टमाटर 15 से 20
प्याज 15 से 20
धनिया 40 से 50
भिंडी 50 से 60
नींबू 200
टिंडा 80
तोरी 80
ये है फलों के दाम
फल भाव रुपये प्रति किलोग्राम में
केला 60 रुपये दर्जन
सेब 120 रुपये
खरबूजा 40 से 60 रुपये
तरबूज 20 से 25 रुपये
पपीता 40 रुपये
अंगूर 60 से 80 रुपये
आम 150 से 200 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed