फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lecturers given demand letter

Charkhi Dadri News: लेक्चरर एसोसिएशन ने मांगों के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sat, 11 Jan 2025 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Jan 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
lecturers given demand letter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विद्यानंद श्योराण की अगुवाई में पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक उमेद पातुवास को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने समस्याओं का समाधान करने का भरोसा देते हुए संगठन में युवा लेक्चरर को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
उमेद पातुवास को दिए मांगपत्र में एसोसिएशन जिलाध्यक्ष श्योराण ने बताया कि जिले भर के कई स्कूलों में महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त हैं। संगठन की कई लंबित मांगें हैं। इस पर विधायक ने कहा कि वे शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा से मिलकर स्कूल व कॉलेजों में रिक्त पदों को भरवाने का प्रयास करेंगे। विधायक ने कहा कि वे नई साइंस लैब, खेल सुविधाएं व अन्य योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उनका सपना है कि ग्रामीण क्षेत्र के हर विद्यार्थी को सभी सुविधाएं सरकारी स्कूलों में उपलब्ध हों। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से सहयोग में कोई कोर-कसर नहीं रहेगी। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग सेल जिलाध्यक्ष जिला पार्षद सुनील, आनंद फौजी, पवन श्योराण, अनिल व गरिमा श्योराण मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed