फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   leakage in pipeline

Charkhi Dadri News: लीकेज से तीन माह से पीने के पानी की हो रही बर्बादी

Mon, 15 Jul 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 15 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
leakage in pipeline
दुकानों के सामने भरा पानी। संवाद
पेज तीन की संभावित लीड खबर-
विज्ञापन


सड़क पर जलभराव होने से दुकानदारों व राहगीरों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रोहतक सड़क पर पिछले तीन माह से पेयजल लाइन में लीकेेज होने से प्रति दिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। पानी दुकानों के सामने भर जाने से परेशानी हो रही है। सड़क पर जलभराव होने से पीडब्ल्यूडी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने जिला प्रशासन से लीकेज पेयजल लाइन का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
शहर के भगवान परशुराम चौक से रोहतक को जाने वाले मुख्य मार्ग पर पिछले तीन माह से मेन पेयजल लाइन में लीकेज है। इससे पानी दुकानों के सामने भर जाता है। इसके कारण राहगीरों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव होने से ग्राहकों का आवागमन बंद हो गया है। ऐसे में जहां स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं, दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिर कर घायल होते रहते हैं। समस्या के समाधान के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। अब तक समाधान की ओर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है। जलभराव होने से मच्छरों की भरमार है।
विज्ञापन

कोट
लीकेज को ठीक करना चाहिए। जलभराव होने से दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। विभाग को कई बार अवगत कराया गया है। कोई समाधान नहीं हो रहा है।
-इंदु देवी, होटल संचालक
पिछले तीन माह से पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई है। पानी दुकान के सामने मुख्य सड़क पर भरा रहता है। इससे बाइक आदि ठीक करवाने वाले ग्राहक कतराने लगे हैं। -हरेंद्र कुमार, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव होने के कारण कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। अधिकारियों का आवागमन इसी मार्ग से होने के बाद भी समस्या की ओर ध्यान नहीं है।
-सतीश कुमार गोयल, दुकानदार,
लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए सीएम विंडो पर भी शिकायत लगा चुके हैं। अधिकारियों को भी मौखिक रूप से अवगत करवाया गया है।
-सुमित कुमार, दुकानदार
वर्जन
सोमवार को कर्मचारियों को भेज कर पानी की लाइन चेक कराई जाएगी। यदि पेयजल लाइन में लीकेज है तो इसका जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।
-धीरेंद्र कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो: 16 दादरी- रोहतक मुख्य मार्ग पर लीक पेयजल लाइन से निकला पानी। संवाद
फोटो: 17 दुकानों के सामने भरा पानी। संवाद
फोटो: 18 इंदु देवी
फोटो: 19 हरेंद्र कुमार
फोटो: 20 सतीश गोयल
फोटो: 21 सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed