{"_id":"62d6f6cec1c6ac5e593c5af1","slug":"le-panga-diamonds-of-haryana-will-show-their-strength-in-the-national-kabaddi-championship-30-teams-from-across-the-country-will-participate-charkhidadri-news-hsr637109563","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले पंगा : राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे हरियाणा के हीरे, देशभर से 30 टीमें लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ले पंगा : राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे हरियाणा के हीरे, देशभर से 30 टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन
चरखी दादरी। 69वीं पुरुष राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज दादरी जिले में वीरवार से होगा। हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय स्पर्धा में रेलवे समेत 30 टीमें भाग लेंगी। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां जोरों पर है। चैंपियनशिप में देश-दुनिया में मशहूर हरियाणा के हीरे भी अपना लोहा मनवाएंगे। हरियाणा की टीम का नेतृत्व देश के प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल और अर्जुन व भीम अवार्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल करेंगे। प्रदेश की टीम में गुमान सिंह, मोहित नांदल, मोहित गोयत, सुरेंद्र नाडा, राजेश नरवाल, जयदीप दहिया, अमित हुड्डा, अक्षय राठी, सौरभ नांदल और मीतू शर्मा शामिल हैं।
-------
21 से 24 जुलाई तक ले पंगा...
कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप दलाल ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह स्पर्धा का शुभारंभ होगा जबकि समापन 24 जुलाई की शाम किया जाएगा। यह स्पर्धा नई अनाज मंडी में आयोजित की जाएगी। वहीं देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था रासीवासिया धर्मशाला में की गई है। कबड्डी के इस आयोजन में जिला प्रशासन का भी सहयोग रहेगा।
-------
आज शाम तक पहुंच जाएंगी सभी टीमें -
धर्मशाला से लेकर आयोजन स्थल की दूरी करीब तीन किलोमीटर है और वहां तक खिलाड़ियों को बसों के जरिये ले जाया जाएगा। बसों की व्यवस्था करने के निर्देश डीसी दो सप्ताह पहले ही दे चुके हैं। वहीं, एसोसिएशन महासचिव ने बताया कि खिलाड़ियों को रुकने और खाने-पीने संबंधी किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर बाद टीमें दादरी पहुंच जाएंगी। बता दें कि इस स्पर्धा के मद्देनजर डीसी श्यामलाल पूनिया विभिन्न विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश दे चुके हैं। पुलिस विभाग को आयोजन स्थल पर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए जा चुके हैं और बुधवार सुबह पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी।
-------
पहल : एकल उपयोग प्लास्टिक का नहीं होगा प्रयोग -
आयोजन में अहम बात यह रहेगी कि इस स्पर्धा में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के सामान का प्रयोग नहीं होगा। उपायुक्त श्यामलाल पुनिया ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग न किए जाने को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। हमने इस आयोजन में भी एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी गई है।
- ये रहेंगे आयोजन स्थल पर प्रबंध
खेल प्रतियोगिता के दौरान फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस मंडी परिसर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मी यहां सुरक्षा की कमान संभालेंगे। बुधवार सुबह ही आयोजन स्थल समेत धर्मशाला में तैयारियां शुरू होंगी।
- ये टीमें लेंगी भाग
स्पर्धा में हरियाणा, पंजाब, उत्तर-प्रदेश, रेलवे, झारखंड, तमिनलाडू , कर्नाटक, आंध्र-प्रदेश, मध्य-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल-प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, तेलगाना, महाराष्ट्र, उडीसा, असम, त्रिपुरा समेत 30 टीमें भाग लेंगी।