फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Law and order is broken in the state, extortion is being openly demanded from businessmen: Anurag Dhanda

प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट, सरेआम कारोबारियों से मांगी जा रही रंगदारी : अनुराग ढांडा

Sun, 07 Jul 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 07 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Law and order is broken in the state, extortion is being openly demanded from businessmen: Anurag Dhanda
चरखी दादरी के गांव मंदोला में जनसभा को संबोधित करते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मंदोला गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के साथ कानून व्यवस्था चौपट है और सरेआम कारोबारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाला राजनीतिक समय आप का होगा।

अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछले 10 साल में चरखी दादरी समेत दक्षिण हरियाणा में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। बदमाश रंगदारी मांग रहे हैं, जबकि लोगों की सुरक्षा की कमान संभालने वाले पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के हर गांव और वार्ड में जाकर जनता की जरूरत की बातें कर रही है। आम आदमी चाहता है कि उसे 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिले और गरीब के बच्चे को शिक्षा मिल सके। जनता को अपने बच्चों के लिए अच्छे स्कूल चाहिए ताकि शिक्षित होकर कामयाब हो जाए, लेकिन हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन

अनुराग ने कहा कि आम आदमी की समस्या को केवल आम आदमी पार्टी ही समझ सकती है। इस अवसर पर राकेश चांदवास, सत्यनारायण यादव, जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू, महिला विंग उपाध्यक्ष उषा रानी, अनीता रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed