{"_id":"69a5eb1eae2b35f4d00593c8","slug":"law-and-order-has-completely-collapsed-in-the-district-dr-manisha-sangwan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152163-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पूरी तरह से चरमरा चुकी है कानून-व्यवस्था : डॉ. मनीषा सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पूरी तरह से चरमरा चुकी है कानून-व्यवस्था : डॉ. मनीषा सांगवान
Tue, 03 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करतीं पर्ल चौधरी, डॉ. मनीषा सांगवान।
चरखी दादरी। हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी सोमवार को दादरी में वरिष्ठ नेत्री डॉ. मनीषा सांगवान के निवास स्थान पर पहुंची। इस दौरान दोनों कांग्रेस नेत्रियों ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य विषयों को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि जब अपराधी बेटियों को अगवा कर रहे हैं तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। लगातार हो रही वारदात के बावजूद स्थानीय विधायक व अन्य बड़े नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि दादरी जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। पिछले सप्ताह हुई दर्दनाक घटना का घाव अभी भरा भी नहीं था कि एक और वारदात ने बेटियों के अभिभावकों की चिंता को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में पांच दिनों में दो बड़ी घटनाएं यह साबित करती हैं कि सरकार, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से पंगु हो चुके हैं और उनका अपराधियों पर नियंत्रण नहीं है। डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि दादरी सहित पूरे प्रदेश की बेटियां खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए। अब कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानियां, नितिन जांघू, पार्षद वीरेंद्र, पार्षद सत्यवान पहल, नीलम चौधरी, ढीलू मास्टर, ओम प्रकाश सैनी, रणबीर फोजी, राजेश फोगाट, दिनेश जांगड़ा आदि भी मौजूद रहे।