{"_id":"64175155f815f99cc704bf21","slug":"laughter-remembered-the-stories-of-student-life-charkhidadri-news-c-21-1-83943-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छात्र जीवन के किस्से याद कर लगाए ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छात्र जीवन के किस्से याद कर लगाए ठहाके
Sun, 19 Mar 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
जनता कॉलेज में आयोजित समारोह में पूर्व छात्र को संबोधित करते हुए।
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में रविवार को छात्र कल्याण परिषद की ओर से पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। परिषद के महासचिव एडवोकेट अजय सैनी और कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि चौथे छात्र मिलन समारोह में 300 पूर्व छात्र शामिल हुए। इन छात्रों ने वर्षों पुरानी कॉलेज की यादें ताजा की और पुराने किस्सों पर खूब ठहाके लगाए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने महाविद्यालय के सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए समारोह की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सत्र 1965 से 2020 तक के विद्यार्थियों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के अनेक पूर्व विद्यार्थी राजनीति, पत्रकारिता, उद्योग, प्रशासन, वित्त, खेल, शिक्षा, व्यापार, सेना, वकालत आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। समारोह का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करना हैं।
कार्यक्रम में तीन पूर्व विधायक जगजीत सांगवान, नृपेंद्र सांगवान व राजदीप फौगाट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टोरेंटो से प्रवासी भारतीय सुभाष सैनी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी प्रधान पवन कुमार गुप्ता, महासचिव राधेश्याम ऐरन, वित्त सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल व दादरी एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्षा विद्या गुप्ता भी पूर्व छात्रों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
- इन हस्तियों ने की शिरकत
महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं रिटायर्ड एसीपी विजय सिंह, रिटायर्ड कर्नल रामफूल सांगवान, मुख्य अभियंता दिलबाग सिंह सांगवान, वॉलीबाल टीम के पूर्व कप्तान संजय फौगाट, रिटायर्ड ईटीओ चुन्नीलाल, नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय छपरिया, कबड्डी कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सतबीर सिंह कलकल भी आयोजन में उपस्थित रहे।
- इनका रहा सहयोग
आयोजन में परिषद के संरक्षक आचार्य देवी सिंह, आरसी पूनिया, हेडमास्टर जयवीर, अमन श्योकंद, दीपक कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, कपिल, डॉ. सुशील बंसल, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. रोशनलाल, डॉ. प्रीति गुप्ता, प्रोफेसर हेमलता का आयोजन में सहयोग रहा।