फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lack of dental surgen in kadma and mykalan

Charkhi Dadri News: कादमा और माईकलां पीएचसी में डेंटल सर्जन के पद खाली

Mon, 12 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 12 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
lack of dental surgen in kadma and mykalan
कादमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां डेंटल सर्जन का पद खाली है। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंटल सर्जन के पद लंबे समय से खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक तैनाती नहीं कर पाया है। दूसरी ओर इन पीएचसी के अधीन आने वाले गांवों के मरीज दूसरे पीएचसी या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खाक छानने के लिए विवश हैं। प्रतिदिन करीब 20 से अधिक मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
जिले में नागरिक और मातृ-शिशु अस्पताल के अलावा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। सभी 17 केंद्रों पर डेंटल सर्जन के पद स्वीकृत हैं। माईकलां और कादमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह पद खाली है। लंबे इंतजार के बाद भी तैनाती नहीं हो पाई है। कादमा जिले के बड़े गांवों की सूची में शुमार है। इसकी आबादी दस हजार से अधिक है। ऐसे में यहां डेंटल सर्जन की काफी कमी खल रही है। क्षेत्र के लोग हर मंच पर आवाज उठा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंटल सर्जन के 19 पद स्वीकृत हैं जबकि 17 पदों पर तैनाती है। दो खाली हैं। जिले की दैनिक डेंटल ओपीडी करीब 250 से पार रहती है। एक पीएचसी की बात करें तो दैनिक ओपीडी 10 से 15 रहती है। स्वास्थ्य विभाग को जल्द खाली डेंटल सर्जन के पद पर तैनाती करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed