फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lack of CCTV on railway station premises

Charkhi Dadri News: रेलवे स्टेशन परिसर पर खल रही सीसीटीवी की कमी

Wed, 01 Mar 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lack of CCTV on railway station premises
चरखी दादरी। दादरी रेलवे स्टेशन परिसर पर सीसीटीवी की कमी काफी खल रही है। 81 साल पुराने रेलवे स्टेशन पर अब सीसीटीवी लगाने की दरकार है, क्योंकि हर साल यात्री संख्या बढ़ रही है। बिना सीसीटीवी के यहां संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी भी नहीं हो पा रही है। अगर स्टेशन पर कोई आपराधिक वारदात हो जाए तो उसे सुलझाने के लिए यहां कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। अगर सीसीटीवी लगे हो तो आपराधिक किस्म के लोगों में भी डर बना रहेगा कि उनकी हरकत कैमरे में कैद हो सकती है। वहीं, यात्रियों ने रेलवे से यहां सीसीटीवी लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

चरखी दादरी रेलवे स्टेशन से हर रोज पांच हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन परिसर अभी भी तीसरी आंख की सुरक्षा से वंचित है। दूसरी ओर सीसीटीवी नहीं होने से रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पूर्णतया पुलिस कर्मचारियों की मुस्तैदी पर निर्भर है।
विज्ञापन

लगभग चार पहले चंपापुरी निवासी बुजुर्ग संतरा देवी के साथ रेलवे परिसर में लूट की घटना हो चुकी है। उस समय महिला ने बताया था कि वो डॉक्टर से दवा लेकर रेलवे स्टेशन परिसर से गुजर रही थी और अचानक बेहोश हो गई। जब उसको होश आया तक तक उसके कानों के टॉपस व सोने की अंगूठी गायब मिली। उसने रेलवे चौकी में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। वहीं, रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन शहर के व्यापारी कैश लेकर दिल्ली की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले: सीसीटीवी की व्यवस्था जल्द करवाए विभाग
जिले का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होने के कारण आसपास के गांवों के हजारों लोग रेल में यात्रा करने के लिए आते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी होने बहुत जरूरी है। ताकि पुलिस कर्मचारियों को आपराधिक किस्म के लोगों तक पहुंचने में परेशानी नही हो।
-भूपेंद्र कौशिक, स्थानीय निवासी
- रेलवे परिसर में ट्रेन से चढ़ते व उतरते समय महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटना होती रहती है। लेकिन अधिकतर महिलाएं संकोच के चलते शिकायत दर्ज करवाने में हिचकती है। अगर रेल परिसर में सीसीटीवी लग जाए तो ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है।
-सूरजभान, रेलयात्री
- रेल यात्रियों के साथ सामान चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगभग दो माह पहले यात्री का बैग चोरी भी हो गया था लेकिन वो ट्रेन छूटने के चक्कर में वो शिकायत दर्ज नही करवा सका। अगर रेलवे मंडल दोनों प्लेटफार्म के साथ वेटिंग रूम व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाएं तो सुरक्षा कड़ी हो सकती है।
-जगमोहन शर्मा, यात्री
- परिसर में सीसीटीवी नही होने का फायदा असामाजिक तत्व उठाते रहते हैं। अगर रेलवे परिसर में तीसरी आंख की निगरानी में रहता है, तो अपराधी भी किसी घटना को अंजाम देने से गुरेज करेगे। वही रेलवे पुलिस भी अपराधियों को आसानी से पहचान उन्हें सजा दिलवा सकेगा।
-अशोक कुमार, यात्री

रेलवे परिसर में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी बहुत जरूरी है। इस बारे में बीकानेर मंडल के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जल्द ही यहां सीसीटीवी लगवाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

अभिनंदन कुमार, स्टेशन अधीक्षक

आए दिन रेलवे परिसर में यात्रियों के साथ घटनाएं होती रहती हैं। परिसर को सीसीटीवी से लैस करवाने के लिए रेलवे बीकानेर मंडल को जल्दी ही पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा।
-महाबीर डालमिया, प्रधान, दैनिक यात्री संघ



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed