फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lack of bus services on local routes, passengers and students are troubled

Charkhi Dadri News: लोकल रूटों पर बस सेवाओं की कमी, यात्री और छात्राएं परेशान

Fri, 23 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 23 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lack of bus services on local routes, passengers and students are troubled
बाढड़ा उपमंडल का बस स्टैंड परिसर।
बाढड़ा। उपमंडल के विभिन्न गांवों में रोडवेज के पहिये न घूमने से ग्रामीण परेशान हैं। खासकर छात्राओं की शिक्षण संस्थानों में पहुंचने की डगर मुश्किल बनी हुई है। दैनिक यात्री भी दिक्कतों का सामना करने के लिए विवश हैं। इस समय यात्रियों को प्राइवेट वाहनों में सफर कर काम चलाना पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों से बाढड़ा के विभिन्न गांवों के लिए रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

दैनिक यात्री नवीन, अशोक, सोहन, गिरधारी लाल, जितेंद्र, अनिल व विकास आदि ने बताया कि बाढड़ा में बस स्टैंड बने डेढ़ दशक हाे चुका है। अब तक विभिन्न लोकल रूटों पर बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा उपमंडल के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि ढिगावा, कादमा, हड़ोदी, कालूवाला, भिवानी, द्वारका, श्यामकलां, कारी, आर्यनगर व गोविंदपुरा होते हुए लोहारू व अन्य रूटों पर बसों की संख्या न के बराबर है। इससे यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपमंडल के मौअजिज लोग बस सेवाओं में विस्तार के लिए कई बार विभाग व प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन, नतीजा सिफर है। यात्री परेशानियां झेलने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभाग को बाढड़ा बस स्टैंड से लोकल रूटों पर बसों का संचालन शुरू करना चाहिए।

लोगों की परेशानी, उन्हींं की जुबानी
- लोकल रूटों पर बसें नहीं चलने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में रोडवेज अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन, अब तक मांग पूरी नहीं की गई है।
-गिरधारी लाल, मोद
- लोकल रूटों पर बसें नहीं चलने के कारण स्कूल-काॅलेज जाने वाली छात्राओं को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वे समय पर शिक्षण संस्थान नहीं पहुंच पाती हैं। इससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
-जितेंद्र, डांडमा
- विभिन्न गांवों के लोगों को रोजमर्रा के कार्याें के लिए बाढड़ा आना पड़ता है। लोकल रूटों पर बसों की कमी के कारण उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
-राजेश, बाढड़ा
- लोकल रूटों पर बसें नहीं चलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में कई बार विद्यार्थी भी अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन, अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

-विकास कुमार, बाढड़ा


विभिन्न रूटों पर बसें दादरी डिपो से रवाना की जाती हैं। लोकल रूटों पर बस जनता की मांग और जीएम के आदेश पर ही चलाई जाती है। हमारे पास जो आदेश आएगा, उसका पालन किया जाएगा।
-अनिल सांगवान, प्रभारी, बाढड़ा बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed