{"_id":"6ac2a8559da30af02e0d6080","slug":"lack-of-basic-amenities-shopkeepers-and-customers-facing-difficulties-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-161203-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मूलभूत सुविधाओं का अभाव, दुकानदार-ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मूलभूत सुविधाओं का अभाव, दुकानदार-ग्राहक परेशान
Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
ढाणी फोगाट रेलवे फाटक के पास जर्जर सड़क।
चरखी दादरी। शहर के ढाणी फोगाट रेलवे फाटक स्थित बाजार में 120 से अधिक दुकानें होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव दुकानदारों और ग्राहकों के लिए परेशानी बना हुआ है। बाजार में सार्वजनिक शौचालय, सीवर लाइन और पर्याप्त जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। वहीं सड़क भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है। इसके कारण रोजाना बाजार में आने वाले दुकानदारों और ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ढाणी फोगाट रेलवे फाटक के दुकानदारों ने बताया कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं लेकिन मार्केट में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से महिलाओं, बुजुर्गों और दूरदराज से आने वाले ग्राहकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। लंबे समय से शौचालय निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं बाजार की सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और कई स्थानों पर गड्ढे बने हैं। बारिश के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे दुकानों के सामने कीचड़ फैल जाता है और ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है। जलभराव से दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
सीवर लाइन बिछाई जाए
दुकानदारों का कहना है कि बाजार में सीवर लाइन नहीं होने के कारण गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी रहती है। लोगों ने नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग से बाजार का सर्वे करवाकर सार्वजनिक शौचालय, सीवर लाइन, पक्की जल निकासी व्यवस्था और सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
-प्रकाश, दुकानदार
शौचालय तक नहीं
बाजार में 120 से अधिक दुकानें हैं लेकिन सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है। ग्राहकों और दुकानदारों को रोज परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। कीचड़ के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से कतराते हैं जिससे कारोबार प्रभावित होता है।
-सतबीर सिंह, स्थानीय निवासी
लंबे समय से सड़क खराब
बाजार की सड़क लंबे समय से खराब है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। इसकी जल्द मरम्मत करवा दुकानदारों व वाहन चालकों को राहत देने का कार्य करना चाहिए।
-राजकुमार, दुकानदार
पानी निकासी की व्यवस्था की जाए
सीवर और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदे पानी की समस्या बनी रहती है। बारिश के दिनों में समस्या और अधिक बढ़ जाती है, जब कई घंटों तक पानी की निकासी नहीं हो पाती। प्रशासन को चाहिए कि वो बाजार का सर्वे करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करवाए।
-राकेश, दुकानदार
ढाणी फोटाग रेलवे फाटक से आगे सड़क एनएचएआई के अधीन है, सड़क की दशा ठीक करवाने के लिए हम संबंधित विभाग से बात कर रहे हैं। सड़क नगर परिषद के अधीन आते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा देंगे, वहीं मार्केट में सार्वजनिक शौचालय के लिए उपयुक्त जगह की तलाश की जा रही है।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन नगर परिषद